Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Sunday, April 19
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब का कहर! छपरा-सीवान में 26 की मौत, कई की हालत खराब

    Akash TimesBy Akash Times17/10/2024Updated:17/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सीवान/छपरा। बिहार में एक बार फिर से बड़ा शराबकांड सामने आया है. छपरा और सीवान में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. बिहार के छपरा और सीवान जिले में अब तक 26 लोगों की जान चली गयी है. छपरा के मशरख में अब तक 6 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है.अभी तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 18 लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं. जिला प्रशासन ने इन मौतों की पुष्टि की है.

     

     

    इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. एक मां अपने बेटे की मौत का ब्याथा सुना बेहोश हो जा रही है. तो वहीं ग्रामीण इन सभी लोगों को जहरीली शराब पीने से मौत की बात कर रहे हैं तो जिला रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में है कंफर्म होगा तीन लोग की मौत का वजह क्या है. हालांकि घटना के बाद खुद सीवान के डीएम और एसपी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. गांव और अस्पताल का जायजा ले रहे हैं ताकि अगर कोई संदिग्ध स्थिति में आता है तो इनका इलाज किया जा सके.

    जिला प्रशासन कर रहा लोगों से अपील

    वहीं जिला प्रशासन अपील कर रहा है कि अभी भी गांव में किसी को कोई प्रॉब्लम है तो बाहर है अपना इलाज काराये हम लोग पूरा सहयोग करेंगे. लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप लोग अस्पताल आये आप लोग की जिला प्रशासन इलाज कराएगी. बढ़ रहे आंकड़े को देखते हुए गांव में प्रशासनिक टीम कैंप की हुई है. गांव में डॉक्टरों की टीम मौजूद है. वही जिले में एक टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है. करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर सिवान पुलिस पूछताछ कर रही है.

     

     

    पुलिस कर छापेमारी, DM-SP कर मॉनिटरिंग

    ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि मौतों का कारण जहरीली शराब है. हालांकि जिला प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ताकि सही कारणों का पता चल सके. कई गांवों में पुलिस छापेमारी की जा रही है. वही गांव में जांच टीम पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है. इस पूरे मामले में भगवानपुर थाना अध्यक्ष सहित दो चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है. खुद सीवान के डीएम और SP इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं.

    छपरा में 6 और सीवान में 20 मौत की पुष्टि

    बिहार के छपरा में भी जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात मसरख के पिलखी निवासी प्रदीप शाह की मौत इलाज के लिए पटना जाने के क्रम में हो गई. मृत्यु की संख्या यहां आधिकारिक रूप से अब तीन बताई जा रही है. सीवान में 20 और छपरा जिले में 6 की मौत हुई है. जहरीली शराब से अब तक कुल 26 लोगो की मौत हुई है. बता दें, बिहार के छपरा जिले के मसरख में पहले भी शराब कांड हुआ था जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Article*कोरबा: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 505 लीटर महुआ शराब जप्त*
    Next Article ये हैं सीएम नायब सिंह सैनी के 13 ‘रत्न’: 5 ओबीसी, जाट-ब्राह्मण, SC वर्ग से 2-2 और राजपूत-पंजाबी व वैश्य समाज से एक मंत्री बनें, जानें इनकी पूरी कुंडली
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.