Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मनरेगा श्रमिकों ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

    Akash TimesBy Akash Times01/05/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 1 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जिले की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों में कार्यरत् 56,046 श्रमिकों ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ लेकर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान जागरूकता का संदेश दिया।
    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यस्थलों पर तकनीकी सहायक, रोजगार सहायकों ने मनरेगा श्रमिकों को लोकसभा निर्वाचन 2024 में बिना किसी भय, प्रलोभन व पक्षपात के मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई।
    उल्लेखनीय है कि श्रमिक दिवस के अवसर पर मनरेगा के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2258 कार्य संचालित हैं। जिसमें करतला विकासखण्ड में 8237 श्रमिक, कटघोरा में 3515 श्रमिक, कोरबा में 7882 श्रमिक, पाली में 18750 श्रमिक व पोड़ी-उपरोड़ा में 17662 महिला एवं पुरूष श्रमिक कार्यरत् हैं। मनरेगा श्रमिकों के द्वारा कार्य स्थलों पर मतदाता जागरूकता हेतु आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा मनरेगा श्रमिकों एवं उपस्थित ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदाता जागरूकता अभियान के पोस्टर और तख्तियां लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई। साथ ही मनरेगा के तहत श्रमिकों को प्राप्त अधिकार और हकदारियां के विषय में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सरपंच, पंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला, कार्यक्रम अधिकारी करतला, तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, मेट सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबेहतर जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर देता है मतदानः कलेक्टर
    Next Article ग्रामीण क्षेत्रो में स्वीप की गतिविधियां निरंतर जारी, रैली, नारा-लेखन, मेहंदी, रंगोली, पोस्टर निर्माण आदि के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.