Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, May 2
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    शावक की मौत पर हाथियों ने 10 घंटे रोकी ट्रेन,VIDEO:हावड़ा-मुंबई रूट पर पहुंचा 23 हाथियों का दल,छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रोकी गईं

    Akash TimesBy Akash Times22/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर  झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई रूट पर बंडामुंडा स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर 23 हाथियों का दल पहुंच गया, जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, मुंबई-हावड़ा रूट पर रेल यातायात करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। इससे छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को कई स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

    दरअसल, हावड़ा-मुंबई रूट पर चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा स्टेशन (ओडिशा) के पास कुछ दिन पहले हाथी के शावक की मौत हो गई थी। इसलिए तलाश में रविवार रात को अचानक हाथियों का झुंड रेलवे पटरी पर आ गया। वो रेलवे ट्रैक पर घंटों तक जमे रहे, जिसके कारण सोमवार सुबह तक करीब 10 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

    इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे ने रविवार की रात ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए संबंधित रेल मंडल ने ट्रेनों की गति को लेकर आदेश जारी किया। इसके तहत अप-डाउन दोनों दिशा की ट्रेनें इस सेक्शन से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। ऐसा हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया था।

    तेज रफ्तार होने पर ट्रेनों को नियंत्रित कर पाना मुश्किल होता है। निर्धारित गति से चलने के दौरान अगर हाथी आ भी जाते हैं, तो आसानी से ट्रेनें रोकी जा सकती हैं। इस दौरान वन विभाग की टीम रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद रहे।

    एक सप्ताह पहले इसी जगह हाथियों के झुंड को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिसमें एक हाथी के शावक की मौत हो गई थी। इस हादसे में हाथी का शावक घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि हाथियों का दल लापता शावक की तलाश में भटक रहा है।

    जिस जगह पर हादसा हुआ था, वहां हाथियों का दल बच्चे की तलाश में मंडरा रहा था। हालांकि, हाथी का शावक नहीं मिलने पर दल पूरी रात तालाश के बाद सुबह वहां से जंगल की तरफ निकल गया।

    • ब्रजराजनगर में रात 10:18 बजे से सुबह 4:48 बजे तक 12809 सीएसटीएम-हावड़ा एक्सप्रेस।
    • रायगढ़ में 21:54 बजे सुबह 5:15 बजे तक 18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस।
    • खरसिया में रात 21:48 बजे सुबह 5:13 बजे तक 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस।
    • चांपा में रात 23:30 बजे सुबह 5:26 बजे तक 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस।
    • बिलासपुर में रात 1:42 बजे से सुबह 5:12 बजे तक 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस।
    • रायपुर डिवीजन में सुबह 5:30 बजे तक 12859 सीएसटीएम-हावड़ा एक्सप्रेस।
    • कवि गुरु एक्सप्रेस 5 घंटे।
    • टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस 9 घंटे
    • ज्ञानेश्वरी सुपरडीलक्स 7:30 घंटे
    • दूरंतो एक्सप्रेस 5:35 घंटे
    • हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 7:28 घंटे
    • शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 9:34 घंटे
    • उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे
    • हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 6:16 घंटे
    • पुरी-उधना एक्सप्रेस तीन घंटे
    • शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 2:23 घंटे।
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Article2 दिन बाद मिला दूसरे युवक का शव:हसदेव नदी में नहाने के दौरान बह गए थे 2 दोस्त; बर्थडे मनाने पहुंचे थे
    Next Article डबल मर्डर-केस के बाद हटाए गए SP:मास्टरमाइंड कुलदीप साहू को संरक्षण देने के लगे थे आरोप; प्रशांत ठाकुर बने नए पुलिस अधीक्षक
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.