Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, May 2
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    अब आप घर बैठे कर सकेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री, प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लॉन्च किया गया ‘सुगम ऐप’, जानें कैसे करेगा काम

    Akash TimesBy Akash Times23/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर  रजिस्ट्री विभाग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देशानुसार जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने और उन्हें लाभान्वित करने के लिए कई सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इन सुधारों में टेक्नोलॉजी के अधिकतम प्रयोग के माध्यम से रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक से अधिक पारदर्शी, कार्यक्षम और जनहितैषी बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा ‘सुगम’ ऐप बनाया गया है।

    बता दें कि सुगम ऐप संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसी शिकायतें आती हैं कि रजिस्ट्री के पश्चात एक सामान्य आदमी कई प्रकार से फर्जीवाड़े का शिकार हो जाता है। रजिस्ट्री दस्तावेज में दिया गया संपत्ति विवरण तथा मौके की स्थिति में अंतर होता है। एक संपत्ति कई लोगों को बेच दी जाती है। जिस जमीन का रजिस्ट्री किया जाता है

    , वह जमीन वास्तव में अस्तित्व में नहीं होती। ऐसी घटनाएं भी प्रकाश में आती रहती हैं कि रोड, रास्ता, उद्यान आदि की जमीन बेच दी गई है। मौके में जितनी जमीन उपलब्ध है, उससे अधिक रकबा बेच दिए जाने की घटनाएं भी होती रहती हैं। ऐसी घटनाओं से आपसी लड़ाई-झगड़े तथा कोर्ट-कचहरी के मुकदमेबाजी में वृद्धि होती है।

    सुगम ऐप में पक्षकार को रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान अपना मोबाइल लेकर उस जगह में जाना होगा, जिस स्थान की रजिस्ट्री की जा रही है। उस स्थान में जाकर सुगम ऐप खोलकर ऐप में निर्देशित तीन कोणों अर्थात् संपत्ति के सामने, दाएं और बाएं से उस स्थान का फोटो लेना होगा। वह फोटो स्वतः ही रजिस्ट्रार के मॉड्यूल में ट्रांसफर हो जाएगा।

    उस स्थान की भौगोलिक स्थिति अर्थात् अक्षांश और देशांतर की स्थिति रजिस्ट्री पेपर में फोटो के साथ दर्ज हो जाएगी। इस प्रकार संपत्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का निर्देशांक रजिस्ट्री पेपर में स्थायी रूप से अंकित रहेगा, जिससे पक्षकार कभी भी उस स्थान पर जाकर संपत्ति की पहचान कर सकता है। सुगम ऐप के द्वारा इस प्रकार की घटनाओं पर विराम लगेगा।

    सुगम ऐप के माध्यम से सरकार को राजस्व नुकसान पहुँचाने की घटनाओं को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। सुगम ऐप से संपत्ति में क्या वास्तविक संरचना बनी हुई है, यह ज्ञात हो सकेगा, जिससे भवन, रोड, फैक्ट्री आदि संरचनाओं को छुपाया नहीं जा सकेगा और इसके कारण सरकार को होने वाले राजस्व अपवंचन को रोका जा सकेगा। इससे ऐसी घटनाओं के पता चलने के बाद पक्षकार रजिस्ट्री के बाद होने वाली परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे। सुगम ऐप का उद्देश्य रजिस्ट्रीशुदा संपत्ति की पहचान और संपत्ति के धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकना है।

    21 अक्टूबर, 2024 को ‘सुगम ऐप’ लागू किए जाने के बाद से राज्य में 1200 से अधिक रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। सरकार नागरिक सशक्तीकरण के लिए आगे भी रजिस्ट्री कार्य में अधिकाधिक तकनीकी अनुप्रयोग तथा प्रक्रियागत सुधार की दिशा में प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसीएम साय ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का उपहार, 12 हजार रुपए बोनस देने का ऐलान
    Next Article एक साल से एक कर्मचारी 2 विभागों से उठा रहा था सैलरी, विभाग ने कार्रवाई के नाम पर की खानापूर्ति , कहीं दाल में कुछ काला तो नहीं
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.