Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 16
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर एम्स के द्वीतीय दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल,

    Akash TimesBy Akash Times25/10/2024Updated:25/10/2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची और सीधे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल. इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, सीएम साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे. समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों 10 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया गया. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू डिग्री प्राप्त करने वाले 514 छात्रों को बधाई देते हुए समारोह को संबोधित किया.

    राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करते हुए मुझे कई समारोह में भाग लेने का अवसर मिलता है. शिक्षा संस्थानों में जाकर मुझे अधिक प्रसन्नता होती है. मुझे संतोष का अनुभव होता है कि हमारे देश का भविष्य आप जैसे प्रतिभावान युवाओं के हाथों में सुरक्षित है. आज उपाधि एवं पदक प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मैं बहुत-बहुत बधाई देती हूं और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करती हूं. जिन अभिभावकों और शिक्षकों के समर्थन तथा सहयोग से आपने यह रास्ता तय किया है, वे भी बधाई के पात्र हैं.

    उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि AIIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से शिक्षा प्राप्त करना सौभाग्य की बात है. यहां से शिक्षा प्राप्त करके आपकी प्रतिभा और विकसित हुई होगी. Medical Professionals का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा है. आपके निर्णय अनेक बार जीवन रक्षा से जुड़े होते हैं. मैं समझती हूं कि आपको इस जिम्मेदारी का बोध है तथा अपने उत्तर-दायित्वों का निर्वाह आप पूरी तन्मयता एवं क्षमता से करेंगे.

    Medical Professionals के तौर पर आप प्रायः ऐसी परिस्थितियों से गुजरते हैं जो बहुत चुनौतीपूर्ण होती हैं. उनका सामना करने के लिए आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना सीख लेते हैं. भावुकता से मुक्त हो कर कार्य करने और संवेदनशीलता की कमी होने के बीच बहुत थोड़ा सा ही फासला होता है.

    दुनिया के अनेक प्रतिष्ठित एवं श्रेष्ठ चिकित्सकों ने Medical Professionals को मानवीय मूल्यों के साथ काम करने की सलाह दी है. उनमें Dr. Francis Weld Peabody का नाम बहुत महत्वपूर्ण है. उनका “The Care of the Patient” नामक लेख विश्व के कई चिकित्सा संस्थानों में विद्यार्थियों को पढ़ने की सलाह दी जाती है. इस लेख में उन्होंने लिखा है and I quote “The treatment of a disease may be entirely impersonal; the care of a patient must be completely personal.” Unquote

    मैं समझती हूं कि जब आपने यह कार्यक्षेत्र चुना होगा, तब आपके मन में दया, करुणा और संवेदना के आदर्श रहे होंगे. आपको हमेशा याद रखना है कि ये मानवीय मूल्य हमको मजबूत बनाते हैं. इसलिए हमेशा अपने कार्यक्षेत्र में इन जीवन-मूल्यों के साथ काम करें. इससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, तथा आपका जीवन सार्थक होगा.

    उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को संबोधितक करते हुए कहा कि देश के सभी नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए भारत सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. पिछले एक दशक में, देशवासियों को Universal Health Coverage प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं. ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत अब सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक भी लाभान्वित हो रहे हैं. ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना’ से लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो रही हैं. पिछले दस वर्षों में Medical colleges और MBBS तथा PG की सीटों में भी बढ़ोतरी हुई है. नए AIIMS भी स्थापित किए गए हैं.

    AIIMS संस्थान, कम खर्च में अच्छी health care services एवं medical education देने के लिए जाने जाते हैं. AIIMS संस्थानों के साथ देशवासियों का विश्वास जुड़ा हुआ है. इसीलिए बहुत बड़ी संख्या में लोग दूर- दूर से AIIMS में इलाज कराने आते हैं. जिस डॉक्टर के साथ AIIMS का नाम जुड़ा होता है, उसके प्रति मरीजों में सम्मान की भावना बढ़ जाती है.

    मुझे यह जानकर हर्ष होता है कि AIIMS रायपुर भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. वर्ष 2012 में स्थापित इस संस्थान ने अपनी कुछ वर्षों की यात्रा में ही बहुत प्रतिष्ठा अर्जित की है. इसके लिए इस संस्थान से जुड़े सभी लोगों की मैं सराहना करती हूं.

    मुझे बताया गया है कि चिकित्सा एवं लोक कल्याण के लिए AIIMS रायपुर द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं. यह संस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ कुपोषण का उन्मूलन करने के लिए कार्य कर रहा है. यहां के Sickle Cell Clinic में मरीजों को इलाज प्रदान किया जाता है. Sickle Cell मरीजों की पहचान के लिए जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाते हैं.

    हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जिसमें आधुनिकतम Technologies हमारे जीवन को बहुत तेज गति से प्रभावित कर रही हैं. सुदूर क्षेत्रों के लोगों के कल्याण के लिए इन आधुनिकतम Technologies का उपयोग किया जा सकता है. यह हर्ष की बात है कि AIIMS रायपुर इस दिशा में प्रयासरत है. मुझे बताया गया है कि AIIMS Raipur, Artificial Intelligence संचालित Clinical Decision Support System पर काम कर रहा है. इसके माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों के डॉक्टरों को आपातकालीन स्थितियों में real time मदद प्रदान की जाएगी.

    AIIMS रायपुर द्वारा किए जा रहे इन कार्यों से सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा नागरिकों का जीवन बेहतर होगा. मुझे आशा है कि आने वाले समय में यह संस्थान जनहित के कार्यों में और विस्तार करेगा.

    उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है. आपकी पीढ़ी के द्वारा किए गए कार्य इस राष्ट्रीय संकल्प को सिद्ध करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे.

    आपको वंचित वर्गों की सेवा के कार्य को प्राथमिकता देनी है. जो लोग साधन सम्पन्न होते हैं उनके पास अनेक विकल्प हो सकते हैं. लेकिन वंचित वर्ग के लोगों की आशाएं आप पर ही टिकी होती हैं. इसलिए मेरी आपको सलाह है कि सभी लोगों की, विशेषकर असहाय लोगों की, सेवा में आप हमेशा तत्पर रहें.

    विद्यार्थी जीवन से पेशेवर जीवन में कदम रखना एक महत्वपूर्ण बदलाव है. लेकिन आप अपने ज्ञान को बढ़ाते रहने का उत्साह हमेशा बनाए रखें. हमेशा कुछ नया सीखने की भावना आपके लिए लाभदायक होगी. अपने कौशल का विकास करते रहें. AIIMS के डॉक्टरों और विद्यार्थियों से यह आशा की जाती है कि वे आधुनिक पद्धतियों को अपनाने के लिए हमेशा सक्रिय रहेंगे.

    उन्होंने विद्यार्थियों से आगे कहा- मैं और एक महत्वपूर्ण बात पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी. कई अवसरों पर आप तनावपूर्ण वातावरण में सेवा कार्य करेंगे. अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें, उसका ध्यान रखें. मरीजों में विश्वसनीयता बढ़ाने एवं उनका बेहतर इलाज करने के लिए आपका स्वस्थ रहना तथा स्वस्थ दिखना अत्यंत आवश्यक है.

    मैं आशा करती हूं कि आप जीवन पर्यंत सदाचार एवं अच्छे कार्यों से अपने माता-पिता, संस्थान एवं देश की कीर्ति बढ़ाते रहेंगे. मैं आप सभी को सफल एवं सार्थक जीवन के लिए आशीर्वाद देती हूं.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleप्रधानमंत्री मुद्रा योजना की राशि में बढ़ोतरी, अब युवा उद्यमियों को मिलेगा 20 लाख तक का लोन
    Next Article भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर किया पथराव,
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.