Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 22
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    Akash TimesBy Akash Times30/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    सुंदरगढ़: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार की रात खौफनाक घटना सामने आई है. यहां लव अफेयर को लेकर हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

    जानकारी के अनुसार, यह घटना सुंदरगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. घटना के पीछे वजह प्रेम-प्रसंग थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महाराष्ट्र के घुमंतू समूह के अविनाश पवार नाम के व्यक्ति का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया. पवार ने दो शादियां की थीं और दोनों ही शादियों से उसके बच्चे हैं. स्थानीय लोगों के साथ अविनाश का प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प शुरू हो गई.
    रात करीब 11 बजे जब घुमंतू समुदाय के लोग सोए हुए थे, उसी दौरान हमलावरों ने छुरे से लैस होकर अचानक उन पर हमला कर दिया. इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अविनाश और एक अन्य महिला घायल हो गई. इसके बाद हमलावरों ने घटनास्थल से भागकर अविनाश की दूसरी पत्नी और दो बच्चों को बंधक बना लिया.

    घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया.

    आदिवासी समुदाय के दो समूहों के बीच सामूहिक झड़प की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घटनास्थल पर तीन महिलाएं और दो पुरुष मृत मिले हैं. इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम को मौके पर तैनात किया गया है. सदर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई,
    जिसमें पांच प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) और चार पुलिस प्लाटून शामिल थे. यह टीम हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. पश्चिमी डीआईजी और सुंदरगढ़ एसपी ने स्थिति की निगरानी और मामले की जांच के लिए सुंदरगढ़ जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की. पुलिस हमलावरों को पकड़ने और बंधकों को छुड़ाने के लिए छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि यहां काम के सिलसिले में आए कुछ आदिवासी इस घटना में शामिल हो सकते हैं. हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल
    Next Article CG NEWS:बीजापुर में देर रात नक्सलियों ने की हत्या
    Akash Times

    Related Posts

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024

    विमानों में बम की धमकी एक और आरोपी की पहचान महाराष्ट्र का रहने वाला

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.