Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    Akash TimesBy Akash Times31/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर .छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की प्रक्रिया एक बार फिर से टल गई है। अगस्त से संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच अक्टूबर अंत तक बदलाव पूरी तरह से फाइनल माना जा रहा था, लेकिन अब संगठन में बदलाव की प्रक्रिया उपचुनाव के नतीजों के बाद होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उपचुनाव पार्टी की पहली प्राथमिकता है।

    बैज ने कहा कि नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। अभी हमारा ध्यान उपचुनावों पर है। हमें चुनाव लड़ना है और जीतना है। जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं पीसीसी चीफ के करीबी लोगों के अनुसार सूची पूरी तरह से तैयार है।

    चुनाव की घोषणा से पहले दावेदारों ने वरिष्ठ नेताओं के सामने अपनी उपस्थिति भी बढ़ा दी थी, लेकिन अब एक बार फिर सभी गतिविधियों पर रोक लग गई है। पहले न्याय यात्रा के बाद फिर उपचुनाव की घोषणा के बाद सूची जारी करने की रणनीति थी।

    प्रदेश में इसी साल के अंत तक नगरीय निकाय के भी चुनाव होने हैं, ऐसे में पीसीसी की तैयारी है कि निकाय चुनाव से पहले ही बदलाव कर दिए जाएं, ताकि नई टीम के साथ मिलकर निकाय के चुनाव में उतारा जाए।

    कांग्रेस में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जिनके खिलाफ चुनाव के दौरान काम नहीं करने की शिकायत मिली है। वहीं ऐसे लोगों को भी हटाए जाएंगे, जो 5 साल का कार्यकाल लगभग पूरा कर चुके हैं। संगठन को मजबूत करने वाले तेज तर्रार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची अगस्त माह में जारी होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अगस्त और सितंबर माह भी इंतजार में ही बीत गया। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही सूची जारी हो सकती है।

    बैठकों में जिला अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों के लिए भी नेताओं के संबंध में फीडबैक लिया जाएगा। यही वजह है कि यात्रा के बाद प्रभारी सचिवों के फीडबैक और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से नई टीम को लेकर फैसला होगा।

    कांग्रेस पार्टी में इन दिनों नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा है कि इस बार बनाई जा रही सूची में 50 साल से कम उम्र के लोगों की संख्या काफी अधिक है। पायलट ने उदयपुर चिंतन शिविर के नियमों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए AICC के निर्देश के आधार पर यह सूची तैयार की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleजुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे
    Next Article ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.