Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, April 17
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    जिले में पहली बार पूरे एक विधानसभा में निर्वाचन पूर्ण कराने की जिम्मेदारी महिलाओं को

    Akash TimesBy Akash Times06/05/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 06 मई 2024// संसदीय क्षेत्र कोरबा में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 07 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा।
    जिले के इतिहास मे पहली बार पूरे एक विधानसभा में निर्वाचन पूर्ण कराने की जिम्मेदारी महिलाओं को सौपीं गई है। कोरबा विधानसभा सीट में 249 मतदान केंद्र हैं और सभी संगवारी बूथ है। यहां पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 एवं माइक्रो ऑब्जर्वर सभी महिलाएं ही हैं। इसके लिए 1150 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सामग्री वितरण के दौरान महिला मतदान अधिकारियों में गजब का उत्साह रहा। सभी पूरे उत्साह से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन के लिए रवाना हुए। उन्होंने यह साबित कर दिया कि महिलाएं किसी काम करने के लिए पीछे नहीं हैं उनका उत्साह देखकर सभी का मन प्रफुल्लित हुआ। महिलाओं का इस प्रकार का उत्साह समाज के लिए प्रेरणास्पद है। उनकी सक्रिय भागीदारी समाज में समानता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण होती है। ऐसी गतिविधियों से महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्तिकरण में मदद मिलती है।

    युवा पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने जा रही सुश्री शालिनी देवांगन ने बताया की वह जल संसाधन विभाग में उपअभियंता के पद पर कार्यरत है। लोकसभा निर्वाचन में उन्हें पीठासीन अधिकारी के रूप में जेलगांव के युवा मतदान केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में चुनाव पूर्ण कराने की जिम्मेदारी मिली है।
    शालिनी कहती है यह महिलाओं का दौर है। महिलाएं किसी से कम नही है, महिलाएं किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पूरी तरह सक्षम है और आगे भी बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन महिलाएं करेंगी।
    उन्होंने बताया कि निर्वाचन कराने जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर वह काफी उत्साहित है। उन्हें बहुत खुशी है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने का अवसर मिला है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने उन पर भरोसा दिखाते हुए चुनाव की जिम्मेदारी दी है। जिसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी। उनके साथ युवा मतदान टीम है। जिनके सहयोग से वह ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर अपने पोलिंग बूथ में शत प्रतिशत मतदान पूर्ण कराएंगी। शालिनी का
    उत्साह और आत्मविश्वास सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

    उत्साह और सामर्थ्य से निर्वाचन प्रक्रिया सुगमता और सरलता से होगा सम्पन्न:- प्रभावती

    आयोग का यह दृष्टिकोण महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    युवा मतदान केंद्र में मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के रूप में नियुक्त सुश्री प्रभावती पटेल ने बताया कि वह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा में पदस्थ है। लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी ड्यूटी जेलगांव क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बूथ क्रमांक 21 में लगी है। उन्होंने बताया कि आयोग का यह दृष्टिकोण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उनकी पूरी टीम में उमंग व्याप्त है। जिनके उत्साह और सामर्थ्य से निर्वाचन प्रक्रिया सुगमता से और सरलता पूर्वक संपादित होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए बड़े गर्व की बात है। जिसका निर्वहन में हम अपनी शत प्रतिशत भूमिका निभाएंगे एवं पूरी गम्भीरता व जिम्मेदारी से कर्तव्यों का पालन करेंगे।

    निर्वाचन कार्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निष्ठा एवं जिम्मेदारी पूर्वक करेंगी निर्वहन:- दीक्षा गुप्ता

    जमनीपाली के आत्मानंद विद्यालय में माइक्रो ऑब्जर्वर के दायित्व का निर्वहन कर रही केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 02 की पीजीटी टीचर सुश्री दीक्षा गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन कार्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है। महिलाओं की सशक्तीकरण में यह बहुत अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा उत्साहित है। निर्वाचन में कार्य करने का यह उनका पहला अनुभव है। जिससे उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्यो को गहनता से समझा है और पूरे आत्मविश्वास से उस दायित्व को निभाने को तत्तपर है। दीक्षा ने मतदान की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि आपका वोट बहुमूल्य है। लोकतंत्र की मजबूती में सभी की सहभागिता आवश्यक है। आप सभी वोट कर अपने लिए योग्य उम्मीदवार का चयन कर सकते है। उन्होंने आमजनों से मतदान अपील करते हुए कहा की इस हेतु अपने घरों से निकलकर अनिवार्य रूप से मतदान करें।

    इसी प्रकार अन्य महिला मतदान कर्मियों में भी भारी उत्साह एवं जोश नजर आया, सभी उत्साह पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन के लिए खुशी खुशी रवाना हुए।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Article7 और 8 मई को वैशाख अमावस्या:इस तिथि के स्वामी हैं पितर देवता, अमावस्या की दोपहर में पितरों के लिए करें धूप-ध्यान
    Next Article कोरबा में शराब की बोलत और पेटी चोरी:दुकान के बगल में सोता रहा सिक्योरिटी गार्ड, नींद खुली तो टूटा मिला ताला
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.