Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    कोरबा लोकसभा में 5 बजे तक 70.60% मतदान:8 विधानसभा के 16 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाताओं ने डाले वोट, 4 जून को आएगा रिजल्ट

    Akash TimesBy Akash Times07/05/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा लोकसभा सीट पर मंगलवार को मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 8 विधानसभा के 16 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाताओं ने वोट डाल कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोरबा में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि 4 जून को चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे।

    कोरबा लोकसभा सीट में शाम 5 बजे तक 70.60 % मतदान

    छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 70.60 % मतदान हुआ है।

    विधानसभा सीट वोटिंग प्रतिशत
    बैंकुठपुर 76.65 %
    भरतपुर-सोनहत 79.90 %
    कटघोरा 70.29 %
    कोरबा 58.03 %
    मनेन्द्रगढ़ 67.83 %
    मरवाही 71.46 %
    पाली-तानाखार 76.49 %
    रामपुर 68.44 %

    कलेक्टर -एसपी आम लोगों के साथ लाइन में लगकर किया मतदान

    मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट और पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने कतार में लगकर मतदान किया। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ प्राथमिक शाला रैन बसेरा के पास मतदान क्रमांक 02 में सामान्य मतदताओं के समान लाइन में लग कर मतदान किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।

    कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों के साथ हाथ मिलाकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने एक साथ सेल्फी ली। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

    आंधी तूफान में सियासी दलों के तंबू उड़े

    कोरबा में आंधी तूफान में सियासी दलों के तंबू उड़ गए। भाजपा के पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा ने आंधी तूफान के दौरान बालको क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के साथ थे। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस से कार्यकर्ता तंबू छोड़ भागे। लेकिन भाजपा अपने तंबू के साथ डटे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh में 3 बजे तक 58.19% मतदान, 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी
    Next Article छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार, 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.