रांची: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ईडी के समन पर मंगलवार को एयरपोर्ट रोड स्थित एजेंसी के जोनल ऑफिस में हाजिर हुए। ईडी ने उनके पीएस संजीव कुमार लाल, घरेलू सहायक जहांगीर आलम और अन्य करीबियों के ठिकानों पर 6-7 मई को की गई छापेमारी में 35.23 करोड़ रुपए बरामद किए थे। अब इसी मामले में मंत्री आलमगीर से पूछताछ शुरू हो रही है। आलमगीर आलम झारखंड सरकार के कैबिनेट में नंबर दो हैसियत वाले मंत्री हैं। वह झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। ईडी ने उनके पीएस संजीव कुमार लाल एवं घरेलू सहायक जहांगीर लाल को 8 मई से रिमांड पर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है।

