ख़बर

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे…स्क्रीन टाइम, जंक फूड बना रहा बीमार:​​​​​​​ज्यादा देर तक मोबाइल देखना, स्मोकिंग-तंबाकू से कम उम्र में हार्टअटैक का खतरा,जानिए कैसे बचें

आज (17 मई) विश्व हाइपरटेंशन दिवस है। युवा वर्ग ज्यादा देर तक मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन देखने से, स्मोकिंग, तंबाकू के सेवन, अनियमित दिनचर्या और जंक फूड से कम उम्र में ही हाइपरटेंशन की चपेट में आ रहा है। इससे कम उम्र में हार्ट अटैक आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

आज की भागदौड़ भरी लाइफ में देश की 130 करोड़ की आबादी में कम से कम 25 करोड़ लोग हाइपरटेंशन से जूझ रहे हैं। यानी हर चौथा मरीज इस बीमारी से ग्रस्त है। छत्तीसगढ़ में भी हाइपरटेंशन के मरीजों का रेशियो लगभग यही है। बेवजह की टेंशन, अनियमित दिनचर्या, स्क्रीन टाइमिंग, जंक फूड, स्मोकिंग और तंबाकू की लत इस बीमारी की प्रमुख वजह है।

अंबेडकर अस्पताल के एडवांस कॉर्डियक इंस्टीट्यूट के प्रमुख डॉ स्मित श्रीवास्तव ने बताया, कि WHO के मुताबिक हर चौथा शख्स हाइपरटेंशन का शिकार है। इसके कई कारण होते हैं, जिनसे दूर रहें तो इस बीमारी से भी बच सकते हैं। हाइपरटेंशन की वजह से हार्ट अटैक के केस भी बढ़ रहे हैं।

डॉ श्रीवास्तव कहते हैं कि कम उम्र में बढ़ रहे हाइपरटेंशन और हार्ट अटैक की मामलों को देखते हुए शासन और समाज के पॉलिसी मेकर्स को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। ताकि योजनाओं या अभियानों के जरिए ऐसी बीमारियों के रेशियो को कम किया जा सके।

Related Articles

Back to top button