ख़बर

SUV ने बाइकसवारों को मारी टक्कर,3 की मौत:शादी में शामिल होने बलौदाबाजार से अंबिकापुर जा रहे थे; वाहन छोड़कर भाग निकला ड्राइवर

बलौदाबाजार जिले में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने अंबिकापुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, रुवार रात ट्रेन से अंबिकापुर जाने के लिए​​​​​​​ अशरफ खान (38 साल), शेख ​​​​​​​इस्लामुद्दीन (42 साल) और गुलाम मोईनुद्दीन (32 साल) ​​​​​​​तीनों एक ही बाइक CG22 G9422 पर सवार होकर भाटापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तीनों युवक बलौदाबाजार के नयापारा इलाके के रहने वाले थे।

तीनों युवक बलौदाबाजार के नयापारा इलाके के रहने वाले थे।
तीनों युवक बलौदाबाजार के नयापारा इलाके के रहने वाले थे।

तीनों युवकों की मौके पर ही मौत

इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे ग्राम खमरिया और ग्राम अर्जुनी के बीच तेज रफ्तार ​​​​​​​स्कॉर्पियो SUV- CG04 PH 5218 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

स्कॉर्पियों की टक्कर के बाद बाइक की ऐसी हालत हुई।
स्कॉर्पियों की टक्कर के बाद बाइक की ऐसी हालत हुई।

स्कॉर्पियो वाहन जब्त, आरोपी ड्राइवर की तलाश ​​​​​​​

भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी अमित पाटले ने बताया कि बलौदा बाजार निवासी तीनों युवक शादी में शामिल होने अंबिकापुर ​​​​​​​जा रहे थे। वे ट्रेन पकड़ने के लिए भाटापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच अर्जुनी भाटा के पास पीछे से आ रही स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button