ख़बर

क्रिप्टो निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी, 1 गिरफ्तार…

क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा का झांसा देकर रायपुर के एक युवक के साथ लाखों की ठगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुछ आरोपी फरा हैं। मामला मुजगहन थाना का है।

एक युवक को ठगी करने वालों ने 10 परसेंट का लाभ देने की बात कही और 30 लाख का चूना लगा दिया है। इन ठगों के चंगुल में फंसकर युवक ने अब तक कई किस्तों में रुपए बैंक में ट्रांसफर किए हैं। रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में इस मामले को दर्ज करवाया गया है।

युवक ने पुलिस को बताया कि, वो किसी अमित कुमार नाम के व्यक्ति से मिला था। जिसके बाद अमित ने वेद और राजेंद्र नाम के लड़के के साथ बिजनेस करने की बात कही थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि, गुजरात में इनकी ई कॉमर्स की एक कंपनी है। जिसे हम तीनों मिलकर चालते हैं

Related Articles

Back to top button