ख़बर
बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज था भाई, घर में घुसकर किया युवक का मर्डर
यूपी। सहारनपुर में मंडी क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के भाई ने घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया. हमले में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं दूसरे की हालत सीरियस बताई जा रही है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है. वहीं जुनैद का बड़ा भाई एहसान घायल है. जुनैद का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसके बारे में लड़की के परिवार वालों को पता चल गया. लड़की के परिजनों ने लड़के के घर जाकर समझाया और पंचायत में भी समझौता हुआ था. जुनैद से लड़की का भाई समीर रंजिश रखने लगा था. लड़की का भाई समीर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सुबह 5 बजे छत के रास्ते जुनैद के घर में घुसा. उसने जुनैद को सोता देख उस पर भारी भरकम किसी चीज से हमला कर दिया. जुनैद के चीखने की आवाज सुनकर उसका बड़ा भाई उठ गया और बचाने के लिए जैसे ही आया तो लड़की के भाइयों और उसके दोस्तों ने उस पर भी वार कर दिया, जिससे दोनों के सिर की हड्डी टूट गई.
.




