ख़बर

जज ने चपरासी के खिलाफ जांच के दिए आदेश, खुल गया बड़ा राज, मुश्किल में फंसा

बेंगलुरु: कर्नाटक से एक अनोखा मामला सामने आया है. कोप्पल कोर्ट के जज ने चपरासी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. जज ने जब चपरासी की 10वीं की 99 प्रतिशत की डिग्री देखी तो वह हैरान रह गए क्योंकि चपरासी पढ़ने और लिखने में सक्षम नहीं था. जज ने चपरासी की 10वीं की मार्कशीट पर संदेह जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. 23 साल के प्रभु लक्ष्मीकांत लोकरे कोप्पल कोर्ट में सफाईकर्मी के रूप में काम किया करते थे. हाल ही में उन्होंने अपनी कक्षा 10 की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त करने के बाद कोर्ट में चपरासी के रूप में नौकरी हासिल की थी. हालांकि, उनकी इस उपलब्धि ने जज के मन में संदेह पैदा कर दिया, क्योंकि वह कन्नड़ भाषा में लिखने और पढ़ने में अक्षम थे. इसके बाद कोप्पल में जेएमएफसी न्यायाधीश ने पुलिस को प्रभु की शैक्षिक योग्यता की जांच करने के निर्देश दिए हैं. 26 अप्रैल प्रभु के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है

Related Articles

Back to top button