Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ

    Akash TimesBy Akash Times02/06/2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पेन, गुटखा पर प्रतिबंध

    कोरबा 02 जून 2024 / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु कोरबा जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति तथा मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से मतगणना का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। मतगणना 04 जून 2024 को आईटी कॉलेज झगरहा में प्रातः 08.00 बजे से मतगणना कक्ष में प्रारंभ किया जायेगा जिस हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कार्य के लिए 14 टेबल एवं 10 टेबल पोस्टल बैलेट / ईटीपीबीएस के लिए लगाया गया है। सर्वप्रथम सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट / ईटीपीबीएस की मतगणना कार्य प्रारंभ किया जायेगा इसके बाद 8.30 बजे ई.व्ही. एम. मशीनों से मतगणना का कार्य किया जायेगा।

    पाली तानाखार का 22 राउंड, रामपुर का 21 राउंड और कोरबा का 18 कटघोरा के होंगे 19 राउण्ड –
    मतदान की गोपनीयता बनाये रखने संबंधी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के प्रावधानों को रिटर्निग अधिकारी द्वारा पढ़कर सुनाया जायेगा। मतगणना सुबह 08.00 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना हॉल में सहायक रिटर्निग अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम डाक मतपत्र की गणना प्रारंभ की जाएगी। डाक मतपत्र की गिनती प्रारंभ होने के 30 मिनट उपरांत ईव्हीएम में दर्ज मतो की गिनती प्रारंभ की जाएगी। ततपश्चात् विधानसभावार मतगणना का कार्य किया जायेगा। जिसमें रामपुर का 21 राउंड में कोरबा का 18 राउंड में कटघोरा का 19 राउंड में पाली तानाखार का 22 राउंड में मतगणना का कार्य किया जायेगा।

    रिटर्निग ऑफिसर के दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन –
    मतगणना हॉल में मतगणना के दौरान अनुशासन एवं गरिमा बनाई रखी जायेगी। रिटर्निग ऑफिसर किसी को भी जो रिटर्निग ऑफिसर के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है उसे मतगणना हॉल से बाहर भेज सकता है। मतगणना पर्यवेक्षक ईव्हीएम के कन्ट्रोल यूनिट पर परिणाम वाले बटन को दबाने के समय सभी अभ्यर्थियों / गणना अभिकर्ता को कन्ट्रोल यूनिट का डिस्प्ले पैनल दिखायेगा ताकि वे कन्ट्रोल यूनिट के डिस्प्ले पैनल पर प्रदर्शित प्रत्येक अभ्यर्थी के पक्ष में डाले गये मतों को नोट कर सकें। प्रत्येक गणना अभिकर्ता को प्रारूप 17 सी का भाग-2 मतगणना के प्रत्येक चरण में दिया जायेगा एवं उसकी पावती ली जायेगी। यदि किसी गणना अभिकर्ता की इच्छा परिणाम को ईव्हीएम पर एक या एक से अधिक बार दिखाये जाने की हो तो ऐसा मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा गणना अभिकर्ताओं की संतुष्टि के लिए किया जाएगा।

    निर्वाचित अभ्यर्थी को प्रदान किया जाएगा निर्वाचन प्रमाण पत्र –
    रेंडम रूप से चयनित 05 मतदान केन्द्रों की व्हीव्हीपैट कागज की पर्चियों का अनिवार्य सत्यापन ईवीएम में दर्ज मतों की गणना के अंतिम चरण के पूरा होने के बाद होगा। मतदान केन्द्रों का चयन रिटर्निग ऑफिसर द्वारा ड्रॉ के माध्यम से प्रेक्षक, अभ्यर्थियों / अभिकर्ताओं की उपस्थिति में किया जाएगा। रिटर्निग अधिकारी कोरबा लोकसभा अन्तर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों की मतगणना पश्चात् प्रेक्षक की अनुमति उपरांत परिणामों की विवरणी तैयार करने के बाद परिणाम की घोषणा करेगा एवं निर्वाचित अभ्यर्थी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।

    परिणाम की जानकारी वेबसाइट पर होगी उपलब्ध –
    मतगणना दिवस को राउंडवार परिणाम की जानकारी प्रातः 08.00 बजे से ीजजेरू तमेनसजेण्मबपण्हवअण्पद एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/गणना एजेंटो तथा रिटर्निग/सहायक रिटर्निग आफिसर तथा गणना में लगे अधिकारी/कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वारा बनाया गया है। सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचक एजेंटो को पहचान पत्र रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किये गये हैं। सभी को अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल आई०टी० कॉलेज, झगरहा में संबंधित विधानसभा के मतगणना हॉल में प्रातः 06.30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

    मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति –
    मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना हॉल के समीप मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी, लेकिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाना और मीडिया प्रतिनिधियों का बैठना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना केन्द्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहाँ प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केन्द्रों के पहले और बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल की तैनाती होगी, जहाँ से 100 मीटर का क्षेत्र पैदल यात्री क्षेत्र (पेडेस्ट्रीयन जोन) होगा। मतगणना परिसर में प्रवेश के लिए 01 प्रवेश द्वार की विधिवत बैरिकेडिंग की गई है। किसी भी वाहन को पैदल यात्री क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेशकर्ताओं की पहचान की जांच करने के लिए 01 वरिष्ठ मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त स्थानीय पुलिस बल की व्यवस्था होगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए फोटो आईडी कार्ड वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मीडिया की एंट्री आईटी कॉलेज के मुख्य द्वार से होगी एवं पार्किंग व्यवस्था अधिकारियों के पार्किंग व्यवस्था के नजदीक ही होगी। मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र प्रवेश स्थल पर दिखाना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के अतिरिक्त अन्य परिचय पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे। मतगणना कक्ष में प्रवेश करने वाले राजनीतिक दलों के निर्वाचन एजेण्टों के लिए प्रवेश एवं पार्किंग की व्यवस्था भालूसटका मार्ग की ओर से की गई है।

    मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी –
    मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां जगह-जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, घड़ी, पेन, लैपटॉप, आईपैड, हथियार, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
    /कमलज्योति/सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleCG-ओडिशा बॉर्डर से डॉक्टर लापता:घर के पास मिले नक्सली पर्चे, अगवा करने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article निष्पक्ष तथा पारदर्शी होकर सर्तकता एवं सावधानीपूर्वक करे मतगणना कार्य-प्रेक्षक
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.