ख़बर

दंपत्ति को ट्रैक्टर ने कुचला, पत्नी की मौके पर मौत

डबरा। मध्यप्रदेश Madhya Pradesh में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसे से बेवजह लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही भीषण सड़क हादसे की एक खबर डबरा से सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को तेज टक्कर मारी। जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं मृतिका का पति और 3 वर्ष का मासूम बच्चा घायल हो गए। मामला करहिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के पास का है। जहां पति की लंबी उम्र के लिए वटसावित्री की पूजा करने के लिए ग्वालियर से बाइक पर सवार दंपति भितरवार जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। साथ ही घटना में पति सोनू बाथम और 3 वर्ष का मासूम घायल हुए हैं। जिनका इलाज ग्वालियर के अस्पताल में किया न रहा है। इधर घटना स्थल से चालक फरार है।

Related Articles

Back to top button