ख़बर

छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है मानसून की एंट्री:रायपुर में 11-12 जून तक पहुंचने के आसार;कई जिलों में अंधड़ चलने और बारिश का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज (7 जून) बस्तर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार तक मानसून इन राज्यों के बचे हुए क्षेत्रों के अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। रायपुर में 11-12 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की तय तारीख 10 जून है। आज रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की तय तारीख 10 जून है।
इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की तय तारीख 10 जून है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। खासकर नारायणपुर के ओरछा में 49.2, बस्तर के दरभा में 30.6 और जगदलपुर में 17.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कवर्धा में 45.6, पंडरिया में 21, बोड़ला में 21.2, महासमुंद के पिथौरा में 16.8, महासमुंद में 8.4, छुरा में 9.2 मिमी और अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश और बादलों की वजह से दिन का तापमान सभी जगहों पर सामान्य रह सकता है।

गुरुवार को ऐसा रहा तापमान

छत्तीसगढ़ में ज्यादातर जिलों मे तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में पारा 42.4 और रायपुर में पारा 42.3 डिग्री रहा। जिसके कारण दोपहर में हल्की गर्मी रही। लेकिन, दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल नजर आए। तेज धूप और नमी की वजह से दोपहर बाद हल्की उमस महसूस हुई।

छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

Related Articles

Back to top button