Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    बलौदाबाजार हिंसा मामला : देर रात घटना का जायजा लेने पहुंचे गृहमंत्री समेत तीन मंत्री, विजय शर्मा बोले- घटना की होगी पूरी जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    Akash TimesBy Akash Times11/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलौदाबाजार। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के लिये 10 जून का दिन एक काला अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है. जहां एक ऐसा तूफानी मंजर आया जो चंद घंटो में पूरे कलेक्टर और एसपी कार्यालय को खंडहर में बदल दिया. यह एक ऐसा मंजर था जिससे वहां के आसपास के रहने वाले लोगों के साथ साथ कलेक्टर कार्यालय में काम कर रहे लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा. सामाजिक न्याय की मांग के बीच इस कृत्य को अंजाम देने वाले ये असामाजिक तत्व कौन थे? जिन्होंने कलेक्टर कार्यालय को खंडहर में तब्दील किया साथ ही परिसर में रखे गाड़ियों को जला दिया और एक दहशत पैदा किया. इन सबके बीच रात्रि एक बजे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित जनप्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पूरी घटना का अवलोकन कर जानकारी ली.घटना को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सतनामी समाज के लोग सत्य अहिंसा पर विश्वास करते हैं और हमने उनकी मांग पर न्यायिक जांच करने का आदेश कर दिया था और समाज के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मान गये थे. समाज के लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने की बात कही थी और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की बात कही थी. पर यह घटना घटी है बहुत ही निंदनीय है और इस तरह के कार्य में आसामाजिक तत्वों का हाथ है. जिन्होंने भीड़ को उकसाया और पूरे कलेक्टर परिसर में आग लगाकर तांडव मचाया. निश्चित ही इसकी पूरी जांच होगी, दोषियों को नहीं बक्शा जायेगा. कठोर कार्रवाई होगी.

    कमोबेश सभी मंत्री जो आये थे, वे एक ही बात कहते नजर आये. सवाल यह उठता है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच ये कौन से असामाजिक तत्व इस समाज के बीच आ गये जिन्होंने ऐसा उपद्रव मचाया कि एक सत्य और अहिंसा के पूजारी की पूरी छवि ही धुमिल कर दिया. क्या ऐसे लोगों पर समाज के लोग जांच करने आयेंगे ? क्या इन्हें कठोर सजा दिलायेंगे ? यह तो आनेवाला समय बतायेगा.

    फिलहाल, यह घटना बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक काला दिवस के रूप में दर्ज हो गया है. इन सब के बीच लोगों का कहना है कि जब कलेक्टर और एसपी कार्यालय सुरक्षित नहीं है तो आम जनमानस का क्या होगा. वहीं इन उपद्रवियों ने मुख्य मार्ग पर भी शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है. डिवाइडर पर लगे लोहे की रेलिंग तोड़ दिए, सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, पत्रकारों को डराया धमकाया साथ ही कैमरे की मेमोरी कार्ड छीनी. आखिर इनका उद्देश्य क्या था. यह एक बहुत बड़ा सवाल है.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमोदी कैबिनेट में शाह, राजनाथ, गडकरी के मंत्रालय रिपीट:जयशंकर विदेश मंत्री, शिवराज को कृषि और मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग मिला
    Next Article बिलासपुर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, CS, कलेक्टर और CMO समेत कई को नोटिस जारी, स्वास्थ्य सचिव से हलफनामे पर मांगा जवाब
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.