Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, June 18
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    छत्तीसगढ़ कोल स्कैम…5 आरोपी और गिरफ्तार:कारोबारी सूर्यकांत के लिए करते थे लेवी वसूली; EOW को 5 दिन की मिली रिमांड

    Akash TimesBy Akash Times18/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ कोल स्कैम केस में EOW ने मंगलवार को 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए पांचों आरोपी जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के साथ काम करते थे। ED की जांच में भी इन आरोपियों का नाम सामने आया था।

    EOW ने सभी को मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया और 14 दिन की रिमांड के लिए आवेदन लगाया। इसके बाद कोर्ट ने पांचों आरोपियों को कोर्ट ने 5 दिन की EOW की रिमांड पर सौंप दिया है। अब आरोपियों से 22 जून तक पूछताछ होगी।

    गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी 5 दिन की EOW रिमांड पर भेजे गए हैं।
    गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी 5 दिन की EOW रिमांड पर भेजे गए हैं।

    कोल लेवी का करते थे काम

    EOW ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह और मोंटू उर्फ वीरेंद्र कुमार जायसवाल शामिल हैं। आरोप है कि पांचों रायपुर, कोरबा, सूरजपुर में रहकर गैंग के लिए कोल लेवी का काम करते थे। EOW ने 14 दिन की रिमांड मांगी है।

    1 जुलाई तक सूर्यकांत, रानू साहू को जेल

    वहीं दूसरी ओर कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर विश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया को भी कोर्ट में पेश किया गया। इन सभी की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फिर 1 जुलाई तक सभी को जेल भेज दिया है।

    कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर विश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया को जेल भेज दिया गया है
    कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर विश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया को जेल भेज दिया गया है

    बिलासपुर और कोरबा के कारोबारी से EOW कर रही पूछताछ

    छत्तीसगढ़ में 570 करोड़ के कोल लेवी वसूली मामले में EOW की टीम ह 2 आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 13 जून को EOW ने बिलासपुर और कोरबा के दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को 14 जून को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश कर 20 जून तक पूछताछ के लिए रिमांड लिया गया है।

    ।
    ।

    सिंडिकेट बनाकर हुई 570 करोड़ की वसूली

    छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली का मामला ED की रेड में सामने आया था। दावा है कि, कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था। खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया था।

    इसके लिए सिंडिकेट बनाकर वसूली की जाती थी। पूरे मामले का मास्टरमाइंड किंगपिन कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया। जो व्यापारी 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से अवैध रकम सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा करता था उसे ही खनिज विभाग पीट पास और परिवहन पास जारी करता था। इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड रुपए की वसूली की गई।

    कोल स्कैम केस में कई बड़े नाम

    आरोप यह भी है कि पूरे मामले के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी को पूर्व CM भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया का संरक्षण प्राप्त था। ईडी की रेड में पहले आईएएस समीर बिश्नोई फिर कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया।

    दूसरे चरण में उनसे पूछताछ के बाद कोल व्यापारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया। EOW की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सौम्या ने सुप्रीम कोर्ट तक में जमानत याचिका लगाई पर उन्हें जमानत नहीं मिल पाई।

    ED ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 पर दर्ज कराई है FIR

    छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED के प्रतिवेदन पर ACB /EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है, जिस पर अब ACB की टीम जांच तेज कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleएंटी करप्शन ब्यूरो का छापा दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया…
    Next Article छत्तीसगढ़ पुलिस ‘हिरासत’ में नहीं अब ‘अभिरक्षा’ में लेगी:FIR में उर्दू-फारसी के शब्द नहीं, हिंदी होगी; गृहमंत्री बोले-जो चलन से बाहर, वो हटेंगे
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.