ख़बर

खिलौने की आड़ में करोड़ों का ड्रग्स सप्लाई, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। गांजे और ड्रग्स के खिलाफ की गई कार्रवाई में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच Ahmedabad Crime Branch को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल अमेरिका के एक विदेशी पोस्ट ऑफिस से आए एक पार्सल को क्राइम ब्रांच की टीम ने जब्त किया। जब इसकी तलाशी ली गई तो इसमें से 3.50 करोड़ मूल्य का हाईब्रिड गांजा और लिक्विड फॉर्म में ड्रग्स जब्त किया गया। बता दें कि पार्सल को इंटरसेप्ट कर इसकी तलाशी ली गई। जब्ती कनाडा और अमेरिका से आए 58 पार्सलों का हिस्सा थी।

अमेरिका का यह कूरियर हाइब्रिड गांजा और तरल दवाओं वाला शिपमेंट पिछले साल भी पकड़ा गया था। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच Ahmedabad Crime Branch को इस अवैध खेप की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। इसकी डिलीवरी को रोकने के लिए एयरपोर्ट पर ही क्राइम ब्रांच की टीम ने पार्सल को जब्त कर लिया। बता दें कि पहले भी इस तरह की दवाएं डार्क वेब से प्राप्त की जा चुकी हैं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अबतक किसी ने भी संबंधित ड्रग्स को क्लेम करने की कोशिश नहीं की है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पार्सल डार्क वेब के जरिए किसी काल्पनिक पते पर मंगवाए जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button