Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, May 1
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    चंद्रबाबू नायडू आये एक्शन में, जगनमोहन रेड्डी का केंद्रीय पार्टी कार्यालय किया ध्वस्त; कई बुलडोजरों ने देखते ही देखते कर दिया जमींदोज

    Akash TimesBy Akash Times23/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के आवास के बाद अब ताडेपल्ली स्थित उनकी पार्टी वाईएसआरसीपी के निर्माणाधीन केंद्रीय कार्यालय को शनिवार सुबह बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में बुलडोजर लेकर पहुंचे और देखते ही देखते पार्टी कार्यालय को ध्वस्त कर दिया। वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया है कि टीडीपी प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।

    सीआरडीए ने बताया गया अवैध निर्माण

    गुंटूर जिले के ताड़ेपल्ली में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के निर्माणाधीन केंद्रीय कार्यालय को कथित अवैध निर्माण के चलते शनिवार तड़के नगर निगम अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया। मंगलगिरी-ताडेपल्ली नगर निगम (एमटीएमसी) के अधिकारियों ने सुबह करीब 5:30 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्यालय ध्वस्तीकरण में कई बुलडोजरों को लगाया गया था। देखते ही देखते कुछ देर में बुलडोजरों ने कार्यालय को जमींदोज कर दिया।

    वाईएसआरसीपी ने किया था हाईकोर्ट का रुख

    कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीआरडीए) ने कथित अवैध निर्माण के मामले में वाईएसआरसीपी को नोटिस जारी किया था। इसके बाद वाईएसआरसीपी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पार्टी के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि अदालत ने किसी भी तरह की ध्वस्तीकरण गतिविधि पर रोक लगाने का आदेश दिया है और वाईएसआरसीपी के वकील ने सीआरडीए आयुक्त को इसकी जानकारी दे दी है।

    सिंचाई विभाग की जमीन पर कार्यालय बनाने का आरोप

    सीआरडीए और एमटीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक वाईएसआरसीपी कार्यालय सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाया जा रहा था। आरोप है कि जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी की पिछली सरकार के दौरान जिस जमीन का इस्तेमाल बोटयार्ड बनाने के लिए किया जा रहा था, उसे मामूली रकम पर पट्टे पर लिया गया था। आरोप यह भी है कि सीआरडीए और एमटीएमसी से मंजूरी लिए बिना निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

    चंद्रबाबू पर प्रतिशोध का सहारा लेने का आरोप

    वाईएसआरसीपी अध्यक्ष और पूर्व सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राजनीतिक प्रतिशोध का सहारा लिया है। एक तानाशाह ने उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी करते हुए वाईएसआरसीपी के केंद्रीय कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इन कृत्यों के माध्यम से नायडू यह संदेश दे रहे हैं कि उनका शासन अगले पांच वर्षों में कैसा रहने वाला है? हमारी पार्टी अब इन धमकियों और राजनीतिक प्रतिशोध के आगे नहीं झुकेगी।” जगनमोहन रेड्डी ने लोगों की ओर से लड़ने की कसम खाई और देश की सभी लोकतांत्रिक ताकतों से चंद्रबाबू नायडू के इन कृत्यों की निंदा करने की अपील की।

    आवास पर चल चुका है बुलडोजर

    पार्टी कार्यालय से पहले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने पूर्व सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी के आवास लोटस पौंड से सटे फुटपाथ पर बुलडोजर चलाया था। दरअसल, यहां अवैध निर्माण किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने ही इस अवैध निर्माण की शिकायत की थी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleखिलौने की आड़ में करोड़ों का ड्रग्स सप्लाई, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    Next Article छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग केस में दुर्ग से पहली गिरफ्तारी:गर्लफ्रेंड के घर छुपकर बाहर से लगाया था ताला;घटना में 3 लोगों की गई थी जान
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.