सेना को मिली कामयाबी; एक आतंकी ढेर
जम्मू, 23 जून 2024 : सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के एक समूह की हरकतों का इनपुट था, जिसके आधार पर सेना ने एलओसी के करीब कई जगहों पर नाके लगाए थे।
इस दौरान सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। आतंकियों को पाए जाने पर उन्हें ललकारा गया, परिणाम स्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी होते ही आतंकी भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने बताया कि गोहालन इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। सेना ने बताया है कि उड़ी के पास एक आतंकवादी मार गिराने में भी कामयाबी पाई। आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। ऑपरेशन अभी चल रहा है।
फिलहाल मारे गए आतंकियों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। सुरक्षाबल आतंकी की पहचान में जुटे हुए हैं। इससे पहले बीते बुधवार 21 जून को बालामुला में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। ये दोनों तश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे।
कश्मीर में फिर आतंकवाद को जिंदा करने की साजिश रच रहा पाकिस्तान
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानी उत्तरी कश्मीर में फिर से आतंकवाद को सक्रिय करने की साजिश रच रहा है। इस क्षेत्र में 2005 से 2015 तक आतंक फैला था। हालांकि 2019 में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक मुहिम के तहत बारामुला जिले को आतंकी मुक्त घोषित किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तानी मूल के विदेशी आतंकियों की संख्या अभी स्थानीय आतंकियों से ज्यादा है, लेकिन इनका सफाया किया जा रहा है।
अमरनाथ यात्रा को लेकर अर्धसैनिक बलों की 24 अतिरिक्त कंपनियां होंगी तैनात
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। जम्मू जिले को इस बार अर्धसैनिक बलों की 24 अतिरिक्त कंपनियां मिली हैं, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में पांच से छह अधिक हैं। पहली बार अमरनाथ यात्रा के रूट, यात्रियों के रुकने के स्थलों, लंगरों और अन्य जगहों पर तैनाती के अलावा अर्धसैनिक बल उन जगहों पर भी तैनात किए जा रहे हैं, जहां पर किसी अप्रिय घटना होने की आशंका है।




