ख़बर

Chhattisgarh: 18 जिलों में मौसम बदलाव के आसार

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में मानसून monsoon ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से शाम होते ही बादल छा रहे हैं और जमकर बारिश हो रही है। रविवार सुबह हुई बारिश ने दिन भर मौसम सुहाना बनाए रखा। weather department सुबह अचानक बारिश होने के कारण तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर समेत अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ने आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। chhattisgarh news वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button