ख़बर
जज पर बलात्कार करने का आरोप, महिला पर भी FIR, जानें चौंकाने वाला मामला
जयपुर: राजस्थान के दौसा में एक 30 वर्षीय महिला ने रविवार को अजमेर सिविल कोर्ट के एक जज पर पांच साल से अधिक समय तक उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। वहीं, कुछ दिन पहले ही आरोपी जज ने शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ हनीट्रैप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला और जज 5 साल से एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दौसा के महिला थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई
दौसा के एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि महिला का आरोप है कि जज ने शादी का झांसा देकर 2019 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया और अजमेर में उसके खिलाफ झूठी एफआईआर भी दर्ज करा दी। पुलिस के अनुसार, श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के पद पर कार्यरत महिला की आरोपी जज से 5 साल पहले दौसा में मुलाकात हुई थी। जहां वे दोनों 2019 में दौसा में राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।




