ख़बर
BREAKING NEWS : MP और CG में बड़े पैमाने पर सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट का तबादला, 219 अधिकारी हुए इधर से उधर
रायपुर। भोपाल कैडर नियंत्रण क्षेत्र में लंबे समय से जमे सेंट्रल जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क के सुपरिटेंडेंट का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. इसमें जो लम्बे समय से रायपुर में पदस्थ थे उन्हें नागपुर और भोपाल भेज दिया गया है. ये ट्रांसफर और पोस्टिंग अधीक्षकों को भोपाल कैडर नियंत्रण क्षेत्र में दिए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार कुल 219 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.




