ख़बर

छत्तीसगढ़ में गौ तस्करो के खिलाफ गौसेवको का आंदोलन

छत्तीसगढ़ मे गौसेवक अपनी सोच व विचारों के साथ गौमाता को बचाने का काम काफ़ी समय से कर रहे है।वहीं प्रदेश मे गौतस्करो के खिलाफ अपनी मुहिम भी चला रहे है।छत्तीसगढ़ मे गौतस्करो की मनमानी अभी चरम पर नज़र आ रही है।गौसेवको का कहना है कि पुलिस प्रशासन सलीम कबाड़ी के यार्ड में जाँच करे।सलीम कबाड़ी के द्वारा बड़े पैमाने पर गौमाता की तस्करी करता है।हम लोगों ने उसके यार्ड में गाड़ियों को देखा है इन्हीं ट्रकों से तस्करी का काम किया जाता है।

सरकार को इस मामले में बड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।गौसेवको का कहना है कि सलीम कबाड़ी के यार्ड में दो दिन पहले वेल्डिंग करने वाले व्यक्ति की लाश भी मिली है उस मामले में भी अब तक पुलिस वाले सलीम कबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज नही किये है।सुशासन वाली सरकार में कुशासन का काम बेख़ौफ़ होकर किया जा रहा है।हमारी माँगो पर पुलिस प्रशासन तत्काल कार्रवाई नहीं करता है तो हम बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

सलीम कबाड़ी जिसका सिलतरा में यार्ड है वहा एक लाश भी मिली है।देर रात 3बजे जिसकी सूचना पुलिस वालों को भी दी गई थी।इस मामले से लगता है कि पुलिस उनके साथ है और कोई कार्यवाही नही करना चाहती है।गौसेवको ने कहा कि यार्ड मे 10ट्रक खड़ी थी जो हमे लगता है चोरी की हो सकती है।इन्हीं गाड़ियों से तस्करी का भी काम किया जाता है।हमारे सूचना के बाद भी पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की।बाद में कबाड़ी ने  चुपचाप गायब करवा दी।सिलतरा पुलिस को बताने पर भी कार्यवाही नही किया गया।आख़िर पुलिस की सलीम कबाड़ी पर इतनी मेहरबानी किस लिये?

आज सिलतरा थाने के सामने अर्धनग्न होकर गौसेवको ने धरना दिया साथ ही अपनी माँगों पर कार्रवाई की माँग कर रहे थे।कुछ दिन पहले गौ तस्करो की मौत हुई थी उस मामले में भी गौसेवको को प्रशासन के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।हम सभी गौ सेवकों को न्याय की उम्मीद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से है।कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था से प्रदेश मे गौतस्करी का काम बेख़ौफ़ होकर किया जा रहा है सलीम कबाड़ी जैसे गौतस्करो के ऊपर कार्रवाई की ज़रूरत है।

Related Articles

Back to top button