कोरबा ,बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम पाथा सुबह एक अज्ञात शव हसदेव नदी में मिला। उसकी पहचान नहीं हो पायी हैं। बांगो पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। शव को पीएचसी पोड़ी-उपरोड़ा की मर्चुरी में रखवाया गया है।
बांगो थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने जाकारी देते हुए बताया कि अज्ञात मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष हैं। स्थानीय लोगों ने आज नदी में उसे देखा। शव नदी के किनारे मौजूद था। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि वह बहते हुए यहां पहुंचा है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और कुछ लोगों से पूछताछ की। इस दौरान मृतक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक के फोटोग्राफ्स और हुलिया आसपास के थाना/चौकी को भेजे गए हैं जिससे उसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
Saturday, June 27
हसदेव नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शव की पहचान में जुटी पुलिस
Previous Articleविधायक के पास पहुंचे युवक ने की शराब दुकान खोलने की मांग

