Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर राष्ट्रीय

    संसद में आज राष्ट्रपति का अभिभाषण, AAP बहिष्कार करेगी:

    Akash TimesBy Akash Times27/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसमें वे 5 साल के लिए केंद्र सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी। ये बैठक नई संसद में होगी, जहां राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन सुबह 11 बजे होगा। सभी सांसदों को सुबह 10.30 बजे तक संसद पहुंचने और 10.55 बजे तक लोकसभा चैंबर में अपनी सीट पर बैठने को कहा गया है।

    AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा- केजरीवाल के खिलाफ लगातार कार्रवाई के विरोध में आज हम राज्यसभा में प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे।

    स्पीकर का चुनाव हारने के बाद विपक्ष अब डिप्टी स्पीकर के लिए दावेदारी करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को डिप्टी स्पीकर के लिए प्रत्याशी बनाने पर सहमति बना ली है। के. सुरेश विपक्ष के स्पीकर पद के भी उम्मीदवार थे, वे NDA के ओम बिरला से ध्वनि मत से यह चुनाव हार गए थे।

    AAP द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा- केजरीवाल को जिस प्रकार से फिर एक बार जमानत मिलने के बाद भी CBI ने गिरफ्तार किया, ये आपातकाल से भी ऊपर तानाशाही हो गई। हम सब लोग संसद में इस बारे में सवाल पूछेंगे। जिस तरह से तानाशाही चल रही है, उसकी जिम्मेदार राष्ट्रपति भी हैं। राष्ट्रपति को सरकार को रोकना चाहिए

    सपा सांसद बोले- संसद से सेंगोल हटाया जाए

    सपा सांसद आरके चौधरी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा- संसद में रखा सेंगोल राजशाही का प्रतीक है। इसे संसद से हटाया जाना चाहिए। पिछले साल मई में संसद के उद्धाटन के वक्त पीएम मोदी ने स्पीकर की आसंदी के पास सेंगोल को स्थापित किया था।

    AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा- केजरीवाल के खिलाफ लगातार कार्रवाई के विरोध में आज हम राज्यसभा में प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे। CBI भाजपा के एजेंट के रूप काम कर रही है। जब भाजपा को लगा कि निचली अदालत से केजरीवाल को बेल मिल चुकी है। उसमें लिखा है कि ED पक्षपात पूर्ण व्यवहार कर रही है। कोई गड़बड़ी नहीं हुई है सभी निर्दोष हैं। इनको लगा कि बेल मिल सकती है तो इन्होंने CBI को बोला कि आप मामले में आगे आओ। इनका एक ही मकसद है कि कैसे भी करके केजरीवाल को अंदर रखा जाए। तानाशाही का यही प्रमाण है।

     

    राष्ट्रपति मोदी सरकार का अगले 5 साल का विजन रख सकती हैं

    राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिए सरकार अपनी नीतियों और कार्यक्रमों का रोडमैप सामने रखती है। ऐसे में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के माध्यम से लगातार तीसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार अपना विजन और रोडमैप का खुलासा कर सकती है। मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा, जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 2 या 3 जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

    लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा सभापति दोनों राजस्थान से

    बिरला भाजपा के पहले ऐसे सांसद हैं, जो लगातार दूसरी बार स्पीकर बने। वे राजस्थान के कोटा से तीसरी बार जीत कर आए हैं। खास बात यह है कि देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ भी राजस्थान से आते हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleBIG BREAKING: पटरी से अचानक उतरी मालगाड़ी, मची अफरा-तफरी
    Next Article लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली AIIMS में भर्ती:
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.