Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, April 20
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    रथ यात्रा में बनी भगदड़ जैसी स्थिति; एक बुजुर्ग की मौत, 15 श्रद्धालु घायल

    Akash TimesBy Akash Times08/07/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुरी। ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान रविवार को रथ खींचते समय भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का पुरी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उसके परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

    एक अधिकारी के मुताबिक, जैसे ही भगवान बलभद्र का रथ थोड़ा आगे बढ़ा, वैसे ही सुरक्षा घेरे के बाहर अचानक भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ने के चलते कई लोग नीचे गिर गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई है। पुलिस ने बुजुर्ग को नीचे गिरा देख तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एंबुलेंस में भी उसे पीसीआर दिया गया। डॉक्टरों ने भी बुजुर्ग को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस में काम करने वाले स्वयंसेवक के मुताबिक, मृतक के मोबाइल पर आए कॉल से पता चला है कि वह बलांगीर जिले का रहने वाला था। प्रशासन ने उसकी पहचान सेंटाला निवासी ललित बागर्ती के रूप में की है।

    रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते बनी उमस जैसी स्थिति
    सूत्रों की मानें तो रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते उमस जैसी स्थिति बन गई। शाम तक उमस के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बनी। स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, मुख्य सचिव मनोज आहूजा और स्वास्थ्य सचिव शालिनी पंडित ने भी अस्पतालों का दौरा किया। इलाज करा रहे घायल व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। इधर, थोड़ी दूरी तक घूमने के बाद रथों को खींचना बंद कर दिया गया। सोमवार को फिर से रथ यात्रा को शुरू किया जाएगा।

    पुरी में लाखों लोग रथयात्रा के गवाह बने
    रथ यात्रा उत्सव शुरू होने के साथ ही लाखों लोगों ने पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से लगभग 2.5 किमी दूर गुंडिचा मंदिर की ओर विशाल रथों को खींचा। पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा अपने शिष्यों के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन करने और पुरी के राजा द्वारा ‘छेरा पाहनरा’ (रथ साफ करने) की रस्म पूरी करने के बाद शाम करीब 5.20 बजे यात्रा शुरू हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीनों रथों की परिक्रमा की और देवताओं को प्रणाम किया।

    समय पर पूरे हुए सभी अनुष्ठान: मुख्य सचिव
    राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भगवान जगन्नाथ के रथ नंदीघोष की रस्सियों को खींचकर ‘यात्रा’ की शुरुआत की। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी सहोदर देवताओं के दर्शन किए। मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने कहा, भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से रविवार को सभी अनुष्ठान समय पर पूरे हो गए। उत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त शहर पहुंचे हैं और मौसम की स्थिति भी अनुकूल बनी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleACB और EOW ने लिया बड़ा एक्शन,आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS रानू साहू, समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया पर FIR दर्ज
    Next Article डायरिया का बढ़ा प्रकोप, 50 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे कर शुरू किया उपचार
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.