Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, April 14
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    चौकी प्रभारी की कार को किया आग के हवाले, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार हुई खाक…

    Akash TimesBy Akash Times17/07/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलौदाबाजार। निपनिया चौकी प्रभारी की कार को देर रात अज्ञात तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. आगजनी की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड मौके तक पहुंचती तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. फिलहाल, आग कैसे लगी और किसने लगाई, यह तो पता नहीं चला है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हैएक ओर पुलिस बलौदाबाजार की 10 जून की घटना की खोजबीन और पतासाजी में व्यस्त है, तो दूसरी तरफ अपराध बढ़ रहे हैं. यहां तक पुलिस का भी खौफ अपराधी तत्वों में नहीं नजर आ रहा है. ऐसा ही एक वाकया निपनिया चौकी प्रभारी किशुन कुम्भकार के घर के सामने खड़ी कार में देर रात किसी अज्ञात आरोपी ने आग लगा दी. कार से आग उठते देख भाटापारा नगरपालिका के फायर ब्रिगेड की टीम फोन किया गया, लेकिन न तो सीएमओ और न ही फायर टीम ने फोन रिसीव किया. आखिरकार निपनिया से 45 किमी दूर स्थित अमेरा की फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी.

    घटना की पुष्टि करते हुए भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी अमित पाटले ने कहा कि रात्रि लगभग एक बजे की घटना है. पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है. घटना क्यों और कैसे हुई, अभी पता नहीं चला है.

    जिला मुख्यालय में नहीं फायर स्टेशन

    बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए वर्षों से स्थानीय स्तर पर फायर स्टेशन की मांग की जा रही है, लेकिन मुख्यालय में उन्हें जगह नहीं दिया जा रहा है. बलौदाबाजार मुख्यालय से अमेरा फायर स्टेशन लगभग 10 किमी की दूरी पर है, और जब घटना होती है तब सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचने तक बहुत बड़ी हानि हो जाती है.

    जिले में बढ़ रही चोरी की घटना

    बलौदाबाजार जिले में इन दिनों लगातार चोरी की घटना में वृद्धि हो रही है, और पुलिस वाले ही इसका शिकार हो रहे हैं. बलौदाबाजार जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां महिला आरक्षक की स्कूटी दोपहर में ही उनके घर के सामने से पार कर दी गई. वहीं गार्डन चौक से एक मोटर साइकिल की चोरी हुई, इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों के घर चोरी के मामले सामने आए हैं.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकलेक्टर ने की कार्ऱवाई, उप अभियंता निलंबित
    Next Article रिश्वत लेने वाली महिला टीआई को नहीं मिली जमानत
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.