Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, May 19
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    घर के सामने नग्न हालत में मिली महिला की लाश, रेप फिर हत्या

    Akash TimesBy Akash Times27/07/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    । जिले में अपराध की एक और सनसनीखेज वारदात ने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक अंधे कत्ल की खौफनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। महिला का शव उसके ही घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। वारदात के दौरान मृतिका के बच्चों ने आरोपी के हाथ में चाकू जैसा हथियार देखा।  घटना गौरेला थाना क्षेत्र के खैरझिठी गांव की है, जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है। यहां एक महिला का शव उसके घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतका के बच्चों ने बताया कि आरोपी पानी मांगने के बहाने घर में दाखिल हुआ और फिर उनकी मां को खींचकर घर से कुछ दूर पेड़ के पास ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में चाकू से हमला कर हत्या कर दी।EPFO दफ्तर में ‘अनुभूति केन्‍द्र‘ का उद्घाटन घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय पुलिस, साइबर सेल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना की सबसे डरावनी बात यह है कि मृतका के बच्चे इस पूरे घटना के चश्मदीद गवाह हैं। बच्चों के बयान के अनुसार, आरोपी के हाथ में चाकू जैसा हथियार था और उसने उनकी मां को बुरी तरह से मारा। इस भयानक घटना ने बच्चों के मन पर गहरा असर डाला है और वे सदमे में हैं। जैसे ही घटना की सूचना मिली, गौरेला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने पंचनामा और शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के समय आरोपी धारदार हथियार लेकर वहां से भागते हुए देखा गया था। फिलहाल पुलिस ने सभी दिशाओं में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबेमेतरा में 3 की मौत, कुएं में फिर घटना
    Next Article KORBA NEWS : कोरबा के 2 पैथो लैब को नोटिस जारी,एक ही समय कटघोरा और बिलासपुर में एक ही विशेषज्ञ की उपस्थिति व जांच से सवाल….
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.