Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, June 3
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    नाला बना मुसीबत: कई बार निर्माण मांग किए जाने के बाद भी नहीं हुआ समाधान, पार्षद खुद उतरे नाले की सफाई करने

    Akash TimesBy Akash Times08/08/2024Updated:08/08/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के एक पार्षद का नाला साफ करते हुए वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पार्षद के इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं. लेकिन इस वीडियो के पीछ निगम की बड़ी लापरवाही और जनप्रतिनिधी की पीड़ा है, जिसके बारे में शायद ही लोगों को जानकारी होगी.

    दरअसल, दंतेवाड़ा के वार्ड क्रमांक 8 में सालों पहले बना एक नाले में 2 वार्डों का पानी निकलता है. नाले की बनावट सही ढंग से नहीं की गई, जिसके कारण बारिश में इस नाले का पानी वार्ड क्रमांक 8 के सड़कों और घरों तक घुस जाता है. नाले के गंदे पानी के कारण स्थानीय लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई सालों से नाले में सुधार करने की मांग की है. लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं किया गया.

    स्थानीय लोगों ने इस बारिश में फिर घर घुस रहे नाले के पानी से तंग आकर अपने पार्षद पर नाराजगी जताई. जिसके बाद पार्षद चंदन सिंह ध्रुव खुद इस नाले को साफ करने उतर गए. इस दौरान पार्षद का वीडियो बनाया गया जा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर नाले पर पार्षद को उतरने की आवश्यक्ता क्यों पड़ी ?

    पार्षद ने बताया खुद नाला साफ करने की वजह:

    नाला साफ करने के वीडियो को लेकर पार्षद चंदन सिंह ध्रुव ने बताया कि वार्ड वासियों के दर्द को नकारा नहीं जा सकता है. नाले की समस्या यहां कई सालों से है और नाले के बनवाने के लिए ही जनता ने उसे वोट देकर पार्षद चुना था. पार्षद ने बताया कि परिषद की बैठक में कई बार उन्होंने नाले के मुद्दे को उठाया, लेकिन पास ही नहीं हुआ.

    उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन बात ही नही सुन रहा है. यदि इन लोगों ने हमें चुना है तो कुछ तो करना ही पड़ेगा. ये कोई स्टंट नहीं है. सिस्टम नकारा है. जनता को हमें जवाब देना है.

    पार्षद ने कहा कि मुझे कोई शौक नहीं है नाले में नंगे पांव उतरने का. नाले के अंदर कांच, जीव-जंतु सभी का खतरा रहता है. उन्होंने आगे कहा- हार गए हैं हम नगर प्रशासन से. दो वार्डों का पानी इसी नाले से हो कर गुजरता है, जिसके कारण बहाव तेज हो जाता है. नाला कई साल पहले बनाया गया था, टेड़ा-मेढा बना है. इसी वजह से पानी बाहर आता है और सड़क पर भरता है. इतना ही नहीं लोगों के घरों तक पहुंचता है. इस समस्या का निदान तभी होगा जब नाले का नए सिरे से निर्माण हो.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleयात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, 20 फीट गहरी खाई में गिरे दोनों वाहन, कई घायल
    Next Article वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश:सपा सांसद बोले- ये मजहब में दखलअंदाजी है; NCP की बिल वापस लेने की मांग
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.