Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, May 12
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    बांग्लादेश हिंसा…छत्तीसगढ़ के कामगार समेत फंसे 600 लोग:राकेश बोले-मार्केट बंद, घर में ही नजरबंद, खाने की समस्या, हमें एयरपोर्ट से लौटना पड़ा

    Akash TimesBy Akash Times07/08/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बांग्लादेश में हिंसा के बीच छत्तीसगढ़ के राकेश शर्मा (बदला हुआ नाम) सहित उनके कंपनी के 600 लोग फंसे हुए हैं। सभी वहां ढाका में निजी कंपनी में काम करते हैं। रविवार को कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी भी भारत आने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन फ्लाइट बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा। सभी दहशत के बीच भारत वापस आने के इंतजार में हैं।

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले राकेश बांग्लादेश के ढाका में परिवार सहित 4 साल से रह रहे हैं, लेकिन बिलासपुर में उनकी मां और परिजन रहते हैं। बांग्लादेश में हिंसा भड़कने और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भागने के बाद हालात जानने के लिए दैनिक भास्कर ने राकेश से बातचीत की। उन्होंने सुरक्षागत कारणों से अपना नाम और पहचान प्रकाशित करने से मना किया है।

    भारत लौटने के लिए पहुंच गए थे एयरपोर्ट, फ्लाइट बंद होने पर फिर लौटना पड़ा

    राकेश शर्मा ने बताया कि उनके साथ कंपनी के करीब 600 लोग यहां फंसे हुए हैं। सभी स्वदेश लौटना चाहते हैं। प्रदर्शन और हिंसा के बीच हिंदुओं को मारने की खबरें भी आ रही हैं, जिसके कारण वह लोग काफी दहशत में हैं। रविवार को भारत आने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन फ्लाइट बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा।

    मार्केट और दुकानें बंद, ऐसा ही रहा तो राशन के लिए होगी परेशानी

    उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी सड़क पर उत्पात मचा रहे हैं, जिसके चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मार्केट और दुकानें बंद हैं। घर में स्टोर किए हुए राशन से अभी काम चल रहा है, लेकिन ऐसा ही रहा तो आने वाले कुछ दिनों में उन्हें खाने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    10 हजार से अधिक लोग फंसे हैं, बार्डर से हो रही घुसपैठ

    राकेश ने बताया कि बांग्लादेश में दस हजार से अधिक भारतीय फंसे हैं, जो भारत लौटना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि बॉर्डर से लोग भारत में घुसपैठ कर रहे हैं, जिसके कारण वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बावजूद इसके बॉर्डर से घुसपैठ करने की खबरें आ रही हैं।

    दहशत में बीत रहा दिन

    राकेश शर्मा बताते हैं कि हिंसा भड़कने के बाद उनके साथ काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी दहशत के माहौल में रहने के लिए मजबूर हैं। किसी तरह सभी सुरक्षित भारत लौटना चाह रहे हैं, लेकिन यहां माहौल काफी खराब है। घर से बाहर निकलना मुश्किल है। सभी एक-दूसरे से संपर्क बनाए हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसाय कैबिनेट की बैठक शुरू, किसानों और कर्मचारियों के हित में सरकार ले सकती है अहम फैसला
    Next Article रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर:वजन 50 kg से 100 ग्राम ज्यादा; PM मोदी ने पीटी उषा से कहा- रेसलर की मदद के तरीके तलाशें
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.