Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 9
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    भिलाई में अस्पताल की बड़ी लापरवाही : सड़क हादसे में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत, बिना पीएम कराए परिजनों को सौंपा शव, पुलिस ने कब्र खोदकर बच्चे का निकाला शव

    Akash TimesBy Akash Times15/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग. भिलाई में फिर एक बार निजी अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है. एक्सीडेंट के बाद इलाज के दौरान ढाई साल की बच्चे की मौत की सूचना न देकर सीधे परिजनो को शव सौंप दी, जबकि ऐसे मामलों में अस्पताल प्रबंधन पुलिस को सूचना देती है, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाता है, फिर शव परिजनों को सौंपा जाता है. परिजनों ने बच्चे को दफना दिया था. पुलिस को जब बच्चे की मौत की खबर लगी तो आज कुरुद के मुक्तिधाम में बच्चे का शव कब्र से बाहर निकाला और उसका वही पर तीन एक्सपर्ट डॉक्टर की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया.

    इस मामले में मृतक बच्चे विनय साहू के दादा खेमलाल साहू का आरोप है कि उन्हें इन सारी प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी. अस्पताल वालों ने बच्चे का शव सौंप दिया और उन्होंने दो दिन पहले बच्चे के शव को दफनाकर उसका अंतिम संस्कार किया.

    दरअसल दो दिनों पहले जामुल से अहिवारा के बीच नंदनी एरोड्रम के पास एक स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई थी. इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई थी. बुजुर्ग की पहचान ग्राम खपरी निवासी नारायण प्रसाद वर्मा (58 वर्ष) के रूप में की गई. नारायण प्रसाद वर्मा बाइक में सवार होकर भिलाई से अहिवारा आ रहे थे, तभी ये हादसा हुआ था. इस हादसे में स्कूटर चालक और पीछे बैठा उनका मासूम बेटा घायल हो गया. इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद उनके शव को परिजनों ने दफनाकर अंतिम संस्कार किया था.

    भिलाई में अस्पताल की बड़ी लापरवाही : सड़क हादसे में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत, बिना पीएम कराए परिजनों को सौंपा शव, पुलिस ने कब्र खोदकर बच्चे का निकाला शव

    इस पूरे मामले में नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि बच्चे की मौत का कारण जानने पोस्टमार्टम कराना जरूरी था. इसी वजह से दो दिन बाद दफन बच्चे के शव को बाहर निकालना पड़ा. इधर पोस्टमार्टम टीम के इंचार्ज डॉक्टर ने बताया कि मौत का कारण जानने पोस्टमार्टम करना जरूरी होता है. इस मामले में निजी अस्पताल के ड्युटी डॉक्टर की जिम्मेदारी थी कि वे बच्चे की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना देते. इधर इस पूरे मामले में पल्स अस्पताल प्रबंधन कुछ भी कहने से बचता रहा.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleशुरू होने वाली है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच के सफर को बनाएगी यादगार…
    Next Article Truck On Fire: दो खड़ी ट्रेलर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय पर पाया काबू, देखे वीडियो…
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.