Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, July 20
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    11 से 14 अगस्त तक भाजपा करेगी तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी भाजपा, नितिन नबीन ने दिग्‍गजों संग बनाई रणनीति

    Akash TimesBy Akash Times04/08/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव हैं। इसके पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेशभर में 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका होगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

    इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी की जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे।हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें : नितिन नबीन
    भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में हर घर तिरंगा का उल्लेख किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान।

    पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान- तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में कार में तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है। नितिन ने कहा कि इस अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए।

    डाकघरों में मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज : किरण सिंह देव
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि आठ से 10 अगस्त तक जिला और मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी डाकघरों के साथ-साथ अन्य बिक्री केंद्रों पर रहेगी। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव, विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रमों के संयोजक अनुराग सिंह देव, एक पेड़ मां के नाम के विषय पर सरला कोसरिया,लक्ष्मी वर्मा ने विस्तार से जानकारी रखी।

    बैठक में प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहर, प्रदेश महामंत्री राम जी भारती, मंत्री लखन लाल देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, मधुसूदन यादव, शसरला कोसरिया, उद्धेश्वरी पैकरा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।

    निगम मंडलों की नियुक्ति पर मंथन, जिलों से भी लेंगे सहमति
    भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शनिवार को निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। भाजपा के शीर्ष प्रदेश के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि निगम-मंडलों की नियुक्ति में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए भाजपा के जिला स्तर के संगठनों से भी सहमति दी जानी चाहिए। इसी तरह नगरीय- निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleप्री-वेडिंग शूट पर प्रतिबंध लगाया अग्रवाल समाज ने
    Next Article आग की चपेट में कोरबा एक्सप्रेस, रेलवे स्टेशन पर हड़कंप
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.