ख़बर

BREAKING: DSP हेडक्वार्टर में पदस्थ आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौत…

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां DSP हेडक्वार्टर में पदस्थ एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। सिर में गोली धंसने से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। हालांकि खुदकुशी का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामला पुलिस लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डीएसपी हेडक्वार्टर के गनर विक्रम परमार ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। विक्रम पुराने सिविल लाइन थाना के पीछे सरकारी क्वार्टर में निवासरत था। बताया गया कि विक्रम परमार पुलिस विभाग का वफादार व जिम्मेदार सिपाई था। वह अम्बाह, दिमनी, मुरैना में अच्छी सेवा दी थी।

Related Articles

Back to top button