गरियाबंद. आपसी विवाद के चलते जीजा ने साले की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों ने थाने में सूचना दी. मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला ग्राम तंवरबहरा का है. मिली जानकारी के मुताबिक, खाने को लेकर बीवी और साले से विवाद हुआ. इसके बाद आवेश में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से साले की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी. इसके चलते घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने थाने में मामले की सूचना दी. घटना की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी बंशी ध्रुव को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई की रही.
जीजा ने की साले की हत्या, वारदात की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.