Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, June 4
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    फिल्मी अंदाज में व्यापारी का मर्डर, पहले कार चढ़ाई फिर गोलियां दागी, इलाके में दहशत

    Akash TimesBy Akash Times26/05/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    सिरसागंज: सिरसागंज के सोथरा रोड पर शनिवार को फिल्मी अंदाज में एक लकड़ी व्यापारी को कार सवार बदमाशों ने सरेराह मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने पहले शख्स पर कार चढ़ाई फिर दो गोलियां मारीं। इसके बाद उसे फावड़े से काट डाला। मौके पर मौत हो जाने के बाद हत्यारोपी अपनी कार को छोड़कर बाइक से फरार हो गए। मरने वाला शख्स मैनपुरी और फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर था। कमलेश यादव (45) पुत्र जयश्रीराम निवासी नगला गुलाल लकड़ी का व्यापार करता था। शनिवार दोपहर सोथरा रोड स्थित निधि पैलेस पर लकड़ी उतरवाने आया था। उसका साथी मुकेश ट्रैक्टर लेकर आ रहा था और कमलेश बाइक से पहुंचा था। लकड़ियों को उतारने के बाद मुकेश ट्रैक्टर लेकर चला गया। कमलेश सिरसागंज की ओर आने लगा। तभी सामने से आई इंडिका कार ने कमलेश की बाइक में टक्कर मारी और उसे गिरा लिया।

    कुचलने के बाद दो बदमाश कार से उतरे और कमलेश में दो गोलियां मारीं। बदमाशों ने तीसरी बार फिर कमलेश पर हमला किया। कार से फावड़ा निकालकर उसकी गर्दन पर कई बार प्रहार किए। इससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हत्यारे अपनी कार को मौके पर छोड़कर बाइक से फरार हो गए। कार से पुलिस को एक कुल्हाड़ी भी मिली है। कमलेश के भाई ने गांव के पांच लोगों पर रंजिश में हत्या का केस दर्ज कराया है। सिरसागंज के सोथरा चौराहे पर शनिवार को दिनदहाड़े हुए हत्याकांड में 22 वर्ष पुरानी रंजिश सामने आ रही है। मृतक कमलेश के भाई ने इसी रंजिश को लेकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस भी रंजिश को आधार मानकर हत्याकांड की जांच में जुट गई है। साल 2002 में चोब सिंह के भतीजे नकुल की कमलेश पक्ष की ओर से हत्या कर दी गई थी। इसके अगले साल 2003 में चोब सिंह पक्ष ने कमलेश की मां रामकली को मौत के घाट उतार दिया था। गुस्साए कमलेश पक्ष ने उसी दिन अपनी मां की हत्या का बदला लेते हुए चोब सिंह के पिता राजवीर की हत्या कर दी थी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : बीजापुर में दो महिला नक्सली ढेर, एक पिस्टल और 12 बोर हथियार समेत कई नक्सली सामग्री बरामद, मुठभेड़ जारी
    Next Article इंटेलीजेन्स इनपुट पर रायपुर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स गिरफ्तार
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.