ख़बर

छतीसगढ़: साय कैबिनेट का विस्तार जल्द,PM से मिले CM, नामों पे लगा दी मुहर.. खराब परफॉर्मेंस करने वाले एक दो मंत्रियों पर गाज गिर सकती हैं

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जल्द ही साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी कैबिनेट में जगह खाली है। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से किन्हीं 2 को बदले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

इस बीच आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस दौरान CM साय ने प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा की है।

सीएम साय की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार की सुगबुगाहट और तेज हो चली है । दरअसल 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में साय सरकार की कोशिश रहेगी कि उससे पहले नए मंत्रियों का विभागों में काम-काज संभाल लेना ही बेहतर है। एक पद पहले से खाली था, और बृजमोहन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं।

उनमें कौन से दो चेहरे फिट होने वाले हैं। ये बड़ा सवाल है। इसके अलावा चर्चा ये भी है कि खराब परफॉर्मेंस करने वाले एक दो मंत्रियों पर गाज भी गिर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो दो की जगह तीन या चार नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण जल्द देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button