ख़बर
कोयला खदान में विस्फोट, 7 कामगारों की मौत

कोलकाता, 07 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले में स्थित कोयला खदान में विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई है। अन्य लोग घायल हुए हैं। कुछेक शवों के चिथड़े उड़ गए। अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में भी कई गंभीर हैं।जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह साढ़े दस बजे करीब की है। प्रबंधन के अनुसार गंगारामची एवं गंगारामचक भदुलिया कोयला खदान में डेटोनेटर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान यह विस्फोट हुआ। इस वक्त वहां पर कई मजदूर काम कर रहे थे। दूसरी और कहा जा रहा है कि सुरक्षा के जरूरी उपायों के बीच विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में कामगार आ गए।




