ख़बर

कलेक्टर-एसपी ने चांदनी चौक की ट्रैफिक व्यवस्था का किया मौका मुआयाना

जगदलपुर.  शहर के व्यवस्तम मार्ग चांदनी चौक से एसबीआई चौक तक के मार्ग को व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए प्रायोगिक तौर पर वन-वे जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। नागरिकों और व्यापारियों की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा वन-वे व्यवस्था को समाप्त किया गया। इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मौका मुआयना कर अन्य विकल्पों पर व्यापारियों और नागरिकों से चर्चा की।

इस दौरान कलेक्टर विजय ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दो मार्गों को वन-वे किया गया था, जिसका जनता ने बहुत सहयोग किया। व्यवस्था बनाने के लिए जो कमी पेशी रही उनका चिन्हांकन किया गया है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जनता के साथ व्यापारी भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चांदनी चैक में सभी मार्गों के लगाए गए ट्रैफिक सिंगनल की टाइमिंग को व्यवस्थित की जाएगी और व्यवस्था बनाने के लिए चांदनी चौक में लगे बेरीकेट्स को अभी यथावत रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button