छत्तीसगढ़

देश का मानसून ट्रैकर:MP में 50 साल पुरानी मंदिर की दीवार गिरी, 9 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। सागर जिले के शाहपुर इलाके में रविवार सुबह बारिश की वजह से 50 साल पुराने मकान की दीवार गिर गई। इसमें 9 बच्चों की दबकर मौत हो गई, 4 घायल हैं। इनमें से ज्यादातर 10 से 14 साल के हैं।

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से 10 बड़े डैम फुल हैं। राज्य में 58% यानी 21.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 2.6 इंच ज्यादा है।

राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 21% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में आमतौर पर 1 जून से 3 अगस्त तक 231.3MM औसत बरसात होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 280.6MM बरसात हाे चुकी है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन में शनिवार देर रात बादल फटने की घटना हुई। अचानक बाढ़ आने से मलबे में कई गाड़ियां दब गईं। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद हो गया। कश्मीर घाटी लद्दाख से कट गई। जनहानि की खबर नहीं है।

हिमाचल में बादल फटने के बाद चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में बादल फटने की घटनाओं के कारण 114 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया है और यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 27 जून से 1 अगस्त के बीच बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में 79 लोगों की मौत हुई है।

रामपुर के समेज में 1 अगस्त को बादल फटने से 9 लोगों की मौत हो गई। 45 लोग लापता हैं। इनकी तलाश के लिए रविवार (4 अगस्त) को चौथे दिन रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना ने प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए एक अस्थायी पुल का निर्माण किया है।

कमांडेंट होमगार्ड आर.पी. नेप्टा ने बताया कि मलबा और चट्टान हटाने के लिए JCB का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। NDRF, CISF और भारतीय सेना मौके पर मौजूद हैं। अब तक 3 शव बरामद हुए हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है। अब तक की जानकारी के मुताबिक यहां 36 लोग लापता हैं।

Related Articles

Back to top button