Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 8
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में कब्र खोदकर निकाली गई लाश:पुलिस ने दफन दिया था, परिजनों के आने पर बाहर निकाला गया, शरीर पर मिले चोट के निशान

    Akash TimesBy Akash Times21/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़ छत्तीसगढ़ के  जिले के जंगल पहाड़ में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया था। लेकिन उसके परिजनों के आने के बाद कब्र खोदकर लाश निकाली गई। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

    दरअसल, रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि मिलुपारा के केनाडोंगरी पहाड़ी बांजीखोल पहाड़ी में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि, शव करीब 5-6 दिन पुराना है। उसमें कीड़े पड़ गए हैं।

    उसकी पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया और दफना दिया। लेकिन सोमवार को उसके परिजन तमनार थाने पहुंचे। उसके कपड़ों और अन्य चीजों के आधार पर शव की पहचान बिछिनरा निवासी टिकेश्वर लोधा (19) के रूप में की गई।

    परिजनों ने पुलिस से पूछा कि लाश कहां है, तो दफना देने की बात कही। परिजन अपने बेटे का शव मांगने लगे, तब सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र को जेसीबी से खोदकर शव बाहर निकाला गया।

    तमनार पुलिस ने बताया कि, पोस्टमार्टम में उसके गले और सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या की आशंका है। उसके पॉकेट में एक कागज के टुकड़े में मोबाइल नंबर मिला था। उसी में पता करने पर उसके परिजनों के बारे में जानकारी मिली, तो सूचना दी गई।

    पुलिस ने बताया कि, युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। इससे पहले भी युवक घर से दो तीन दिन के लिए कहीं चले गया था, लेकिन बाद में वो खुद वापस आ गया था। यही सोचकर उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

    तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद रहटगांवकर ने बताया कि, शव की स्थिति को देखकर उसे 3-4 दिन तक रखना होता है। लेकिन शव के कई हिस्सों में कीड़े लग गए थे। काफी दुर्गंध आ रही थी। तमनार अस्पताल में फ्रीजर नहीं होने के कारण उसे दफना दिया गया।

    तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांवकर ने बताया कि, शव को दफन करने के करीब एक घंटे बाद मृतक के परिजन पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कपड़े और अन्य आधार पर शिनाख्त की, तो कार्यपालिका दंडाधिकारी से अनुमति लेकर खनन कराया गया। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleशहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया गया याद: में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया, शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान
    Next Article छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़:3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, एक जवान भी जख्मी; रुक-रुककर ​​​​​​​हो रही फायरिंग
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.