जशपुर। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शराबी शिक्षक के नशे में स्कूल पहुंचने के मामले सामने आते रहते हैं और उनपर कार्रवाई भी होती है. इसके बावजूद शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे हैं. एक ऐसा ही ताजा मामला जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला में हुआ. जहां प्रधान पाठक शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा और हंगामा किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं मामले में प्रधानपाठक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.जानकारी के अनुसार मंगलवार को फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा. इस अशोभनीय व्यवहार के चलते विद्यालय में पदस्थ अन्य शिक्षकों ने उसे डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया. वहीं मामले की बीईओ जांच की गई और रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी. इस रिपोर्ट के आधार पर प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
शराबी शिक्षक का हंगामा: शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक,
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
