ख़बर
विदेशी छात्रों पर प्राणघातक हमला, 3 की मौत की खबर .
किर्गिस्तान। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पाकिस्तानी छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक हिंसक भीड़ द्वारा पाकिस्तानी छात्रों को निशाना बनाया गया है और उनके साथ मारपीट की गई है. सोशल मीडिया पर इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. परिस्थितियों को देखते हुए इस्लामाबाद के दूत ने छात्रों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है और साथ ही दो इमरजेंसी नंबर भी शेयर किए हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक छात्रा ने रो रो कर अपनी आपबीती सुनाई. छात्रा ने बताया कि वो काफी डरे हुए हैं और उन्होंने वॉशरूम में छिप कर अपनी जान बचाई. छात्रा ने कहा कि हिंसक भीड़ उनके हॉस्टल में घुस गई थी और उन्होंने कई सारे पाकिस्तानी छात्रों के साथ मारपीट की. साथ ही हॉस्टल में तोड़ फोड़ भी की. छात्रा ने रोते हुए मदद की गुहार लगाई.




