महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। प्राथमिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया का कि डॉक्टर का रेप किया गया था। उनकी आंख और मुंह से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलकाता पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की लिस्ट तैयार की। पुलिस को घटनास्थल पर एक ब्लूटूथ हेडफोन मिला था। सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के आसपास आरोपी संजय रॉय को देखा गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसे जल्दी अस्पताल से निकलते भी देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने सभी संदिग्धों का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन से उस ब्लूटूथ हेडफोन को पेयर कराने की कोशिश की। संजय रॉय के फोन से ब्लूटूथ डिवाइस अपने आप कनेक्ट हो गई। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।कोलकाता: कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और फिर बर्बर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजय रॉय बताया गया है। घटनास्थल पर छूटे एक ब्लूटूथ हेडफोन की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। बता दें कि कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में डॉक्टर का अर्धनग्न शव पाया गया था। महिला चेस्ट मेडिकल डिपार्टमेंट में दूसरे साल की छात्रा थी। घटना के दौरान वह ड्यूटी पर थी।
महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या, ब्लूटूथ हेडफोन…कई चौंकाने वाले खुलासे
Previous Articleग्राहकों के लाखों रुपए ले भागा कैशियर
Next Article अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

