ख़बर

वेश्यावृत्ति के दलदल में फंसी लड़कियां, महिला गिरफ्तार

चेन्नई: चेन्नई पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक 37 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है जिसपर आरोप है कि वह अपनी बेटी के साथ स्कूल में पढऩे वाली लड़कियों को वेश्यावृत्ति के गड्ढे में धकेल देती थी। पुलिस ने इस गैंग के पास से दो लड़कियों को छुड़ाया है। दरअसल पुलिस को स्कूल में चल रहे वेश्यावृत्ति के रैकेट के बारे में खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी। इसके बाद शनिवार की रात को एसीपी राजलक्ष्मी और इंस्पेक्टर सेल्वारानी ने छापा मारा और 18 और 17 साल की दो लड़कियो को छुड़ाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट मुताबिक पुलिस ने बदाया कि के नदिया नाम की महिला इस मामले में मुख्य आरोपी है जो कि अपनी बेटी की क्लासमेट्स को टारगेट करती थी। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वह पहले लड़कियों से बातचीत करती थी और फिर उन्हें डांस क्लास में आने के लिए राजी कर लेती थी। इलके अलावा ब्यूटीशियन का कोर्स कराने का भी झांसा देती थी। वह लड़कियों को पार्ट टाइम काम करके कमाने का लालच देकर जाल में फंसा लेती थी।

Related Articles

Back to top button