छत्तीसगढ़

हाथरस SP बोले- मुख्य आरोपी का पॉलिटिकल कनेक्शन:

भोले बाबा के प्रमुख सेवादार देव प्रकाश मधुकर को यूपी पुलिस शनिवार को दिल्ली से हाथरस लेकर पहुंची। जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। बाहर निकला तो उसका मुंह अंगौछे से बंधा था।

मीडिया कर्मियों ने उससे पूछा कि हाथरस सत्संग के बाद भगदड़ की घटना का जिम्मेदार कौन है? सरेंडर किया या अरेस्ट किया गया? देव प्रकाश ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिसवाले उसे दौड़ाते हुए जीप में बैठाकर ले गए। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शुक्रवार रात देव प्रकाश को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। SP निपुण अग्रवाल ने कहा- मधुकर फंड जुटाता था। कुछ समय पहले उससे राजनीतिक दलों ने संपर्क किया था। राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए इनसे जुड़े हैं। अब जांच होगी कि पार्टियों ने फंडिंग तो नहीं की थी।

वहीं, हाथरस हादसे के बाद शनिवार सुबह पहली बार भोले बाबा सामने आया। न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना से बहुत दुखी हैं। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। इधर, न्यायिक जांच आयोग की टीम भी शनिवार को जांच के लिए हाथरस पहुंची।

Related Articles

Back to top button