हाथरस भगदड़-बाबा के 6 सेवादार गिरफ्तार, 2 महिलाएं:मुख्य सेवादार पर एक लाख का इनाम, 8 ठिकानों पर छापा; राहुल गांधी भी आएंगे
यूपी के हाथरस में हुई भगदड़ के तीसरे दिन आज 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई। आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- हाथरस कांड में गिरफ्तार सभी 6 आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें उपेंद्र, मंजू और उमेश कुमार के नाम शामिल हैं।
वहीं, सत्संग के बाद मची भगदड़ में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 123 हो गया है। इनमें 113 महिलाएं, 7 बच्चे और 3 पुरुष हैं।
इधर, पुलिस ने एटा, हाथरस और मैनपुरी से 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। यह सभी भोले बाबा से जुड़े हैं। उनसे पूछताछ कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हादसे के लिए प्रशासन और प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस आएंगे। वह अस्पताल में भर्ती और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।
हादसे के 48 घंटे बाद भी पुलिस नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने मैनपुरी, ग्वालियर, कानपुर और हाथरस समेत 8 ठिकानों पर छापा मारा है।